Nishikant Dubey: 'मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं...मुस्लिम आयुक्त' अब क्या बोल गए सांसद निशिकांत दुबे?

Vivek Chaturvedi
Published on: 20 April 2025 11:12 PM IST
Nishikant Dubey: मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं...मुस्लिम आयुक्त अब क्या बोल गए सांसद निशिकांत दुबे?
X

Nishikant Dubey on former CEC Qureshi: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से न्यायपालिका पर की गई टिप्पणी को लेकर देशभर में हंगामा मचा हुआ है। (Nishikant Dubey on former CEC Qureshi) विपक्ष भाजपा और सांसद दुबे पर हमलावर है। इस बीच निशिकांत दुबे का एक और बयान चर्चा में है। निशिकांत दुबे का ताजा बयान पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी को लेकर दिया गया है। जिसमें निशिकांत दुबे ने कुछ ऐसा कहा कि अब फिर से निशिकांत दुबे का बयान सुर्खियों में आ गया है।

निशिकांत दुबे के निशाने पर अब पूर्व CEC

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने न्यायपालिका के बाद अब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त पर हमला बोला है। निशिकांत दुबे ने ताजा बयान में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि अब सब जगह इसी की चर्चा हो रही है। निशिकांत दुबे ने कुरैशी के वक्फ कानून की आलोचना करने वाली पोस्ट के जवाब में यह बयान दिया। कुरैशी ने 17 अप्रैल को सोशल मीडिया पोस्ट लिखा था। जिसमें कुरैशी ने लिखा कि वक्फ संशोधन कानून मुसलमानों की जमीन हड़पने की सरकार की भयानक और शैतानी चाल है।
Nishikant Dubey on former CEC Qureshi

'कुरैशी चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त'

निशिकांत दुबे ने वक्फ कानून पर कुरैशी की इस पोस्ट के बाद पलटवार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निशिकांत दुबे ने कुरैशी को लेकर कहा कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कुरैशी के कार्यकाल में झारखंड के संथाल परगना में सबसे ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों को मतदाता बनाया गया। इतना ही नहीं निशिकांत दुबे ने यहां तक कह दिया कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कुरैशी चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त थे। अब उनका यह बयान फिर से सुर्खियां बटोर रहा है।

न्यायपालिका पर भी टिप्पणी कर चुके दुबे

दुबे ने इससे पहले न्यायपालिका को लेकर भी टिप्पणी की थी। जिसके बाद से यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। विपक्ष के नेता भाजपा और सांसद निशिकांत दुबे पर हमलावर हैं। विपक्ष के नेताओं के हमले के बाद भाजपा ने निशिकांत दुबे के बयान से किनारा कर लिया और कहा कि यह उनके निजी विचार हैं। पार्टी इससे सहमत नहीं है, इसके बाद विपक्ष निशिकांत दुबे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। इस बीच अब निशिकांत दुबे नए बयान से सुर्खियों में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Incident: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, बाढ़ और भूस्खलन से रामबन में 3 की मौत, रेस्क्यू जारी
यह भी पढ़ें: Sheikh Hasina: क्या अब शेख हसीना को लौटना पड़ेगा बांग्लादेश? यूनुस सरकार का क्या है नया प्लान?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story