'आयरन लेडी इंदिरा जी तो...' अब क्या बोले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे?

Vivek Chaturvedi
Published on: 25 May 2025 8:01 PM IST
आयरन लेडी इंदिरा जी तो... अब क्या बोले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे?
X
Nishikant Dubey On Congress: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ सीजफायर के फैसले पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। (Nishikant Dubey On Congress) कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसलों का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा जा रहा है। इस बीच अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी के उदाहरण से ही कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने क्या कहा? जानिए...

कांग्रेस के हमलों का दुबे ने दिया जवाब

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत में राजनीति चरम पर है। कांग्रेस के नेता सीजफायर को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस 1971 के युद्ध में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसलों को लेकर भाजपा पर हमले बोल रही है। इंदिरा गांधी के दौर की आज के दौर से तुलना की जा रही है। कांग्रेस के इन हमलों पर अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बयान आया है। निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी के उदाहरण से ही कांग्रेस पर तंज कसा है।
Nishikant Dubey On Congress

सैम मानेक शॉ के बहाने कांग्रेस पर तंज

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा आयरन लेडी इंदिरा जी... क्या आपको पता है कि 1971 के युद्ध के बाद तत्कालीन सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ की लोकप्रियता से घबराकर उन्होंने 1973 में सेना का वन रैंक वन पेंशन बंद कर दिया। जनरल सैम मानेकशॉ को फील्ड मार्शल बनाने के बाद भी पेंशन, गाड़ी की सुविधा देना बंद कर दिया। जबकि फील्ड मार्शल को आजीवन यह सुविधा दी जाती है।

सत्ता में रहने का डर...क्या बोले दुबे?

निशिकांत दुबे ने लिखा कि सैम बहादुर को राष्ट्रपति कलाम साहब ने 34 साल बाद 2007 में सम्मान दिया। अगर सत्ता में रहने का यह डर और कार्य इंदिरा गांधी जी को यदि आयरन लेडी बनाता है तो?... इससे पहले निशिकांत दुबे ने 1968 में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता के लिए सहमति व्यक्त की। जिसकी वजह से कच्छ के रण का 828 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पाक को देना पड़ा।
यह भी पढ़ें: ED के डर से नीति आयोग की बैठक में पहुंची DMK! क्या बोले तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री?
यह भी पढ़ें: दुनिया को भारत की दवाओं पर भरोसा...फार्मा सेक्टर में चीन को पछाड़ भारत ने जमाया सिक्का !
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story