नाइजीरिया में बड़ा बवाल, सेना की गोलीबारी में 9 महिलाओं की मौत

Surya Soni
Published on: 10 Dec 2025 9:25 AM IST
नाइजीरिया में बड़ा बवाल, सेना की गोलीबारी में 9 महिलाओं की मौत
X
Nigeria News: नाइजीरिया में पिछले काफी समय से हालात बिगड़े हुए हैं। अब नाइजीरिया में सेना ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर गोलीबारी कर दी। नाइजीरिया सेना की इस गोलीबारी में 9 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। बता दें नाइजीरिया के सैनिकों ने उत्तर-पूर्वी अदामावा राज्य में प्रोटेस्ट कर रही महिलाओं पर गोलियां बरसाई।

नाइजीरियाई सेना ने किया घटना से इनकार

बता दें इस घटना के बाद नाइजीरियाई सेना ने बयान जारी किया हैं। जिसमें उनके सैनिकों द्वारा इस घटना की बात को मानने से इनकार किया हैं। नाइजीरियाई सेना ने मौतों के लिए एक स्थानीय मिलिशिया को दोषी ठहराया। जबकि दूसरी तरफ पीड़ितों के रिश्तेदारों के मुताबिक लामुर्दे इलाके में महिलाएं सड़क पर विरोध-प्रदर्शन कर रही थी, तभी सेना को रास्ता नहीं मिल पाने के कारण उन पर गोली चला दी।

भूमि विवाद को लेकर झड़प

बता दें पिछले काफी समय से बाचामा और चोबो जातीय समूहों बीच भूमि विवाद चल रहा हैं। इसको लेकर पहले भी कई बार झड़प की घटना सामने आई हैं। इस बार जब इन समूहों के बीच फिर झड़प हुई तो लामुर्दे में कर्फ्यू लगा दिया गया था। प्रदर्शनकारी इस बात से नाराज थे कि सैनिकों सहित सुरक्षा बल प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू नहीं कर रहे थे, जिससे झड़पें जारी रहीं। ये भी पढ़ें: इस मेंढक को देख उड़े वैज्ञानिकों के होश, सिर की जगह मुंह में आंखें... चीन की सरकार ने महंगे किए कंडोम, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Surya Soni

Surya Soni

Next Story