नाइजीरिया सेना की बड़ी कार्रवाई, 50 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया

Surya Soni
Published on: 24 Oct 2025 8:59 AM IST
नाइजीरिया सेना की बड़ी कार्रवाई, 50 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया
X
boko haram terrorists: पिछले एक दशक से भी ज़्यादा समय से नाइजीरिया में बोको हराम आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा हैं। इस कट्टर आतंकी समूह ने हाल ही में नाइजीरिया सेना पर बड़ा हमला किया था। जिसके जवाब में अब नाइजीरिया सेना ने बड़ी कार्रवाई की। नाइजीरिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया की सेना ने बोको हराम के 50 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है। पिछले कई सालों में इसे नाइजीरिया सेना की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही हैं।

आतंकवादियों ने की थी नापाक करतूत

आतंकवाद से दुनिया के कई देश परेशान हैं। नाइजीरिया में बोको हराम की आतंकवादी गतिविधियों से वहां की जनता भी काफी परेशान हैं। हाल ही में आतंकवादियों ने बोर्नो और योबे राज्यों में सैन्य ठिकानों पर एक साथ कई हमले किए। जिसके बाद नाइजीरिया की सेना ने बोको हराम के 50 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है। फिलहाल सेना की ये कार्रवाई जारी हैं, अगले कुछ घंटों में और आतंकवादियों का भी सफाया किया जा सकता हैं।

बोको हराम एक जिहादी संगठन

नाइजीरिया में आर्थिक हालात पहले से ही ठीक नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद वहां की सरकार को बोको हराम नामक जिहादी-आतंकी संगठन से भी जूझना पड़ रहा हैं। बोको हराम के आतंकवादियों ने पिछले कुछ समय में कई बार हमले करते हुए कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि मौलवी मोहम्मद यूसुफ़ ने नाइजीरिया में शरिया क़ानून को मानने वाली सरकार के गठन के इरादे से ये संगठन बनाया था। ये भी पढ़ें: ट्रंप और पुतिन की वार्ता से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान, कहा- पीछे हटने का सवाल ही नहीं रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा? डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की जल्द होगी मुलाकात
Surya Soni

Surya Soni

Next Story