शादी के सवाल पर निया शर्मा ने दिया शॉकिंग बयान, बोलीं- 'मरा हुआ आदमी क्या किसी को खुश रखेगा'
हाल ही में, निया शर्मा ने अपनी शादी के बारे में एक ऐसा बयान दिया, जो सुर्खियों में छा गया। आइए आपको बताते हैं।
निया शर्मा टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ चुलबुली अदाओं और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह 34 साल की हो गई हैं, लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें, तो वह सिंगल हैं। इस बीच, उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक शॉकिंग बयान दिया है।
शादी के सवाल पर निया शर्मा ने दिया शॉकिंग बयान
दरअसल, हाल ही में निया शर्मा को कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में देखा गया, जहां उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सवाल किए गए। इन्हीं में से एक उनकी शादी भी थी। जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें कोई अमीर लड़का मिलता है और उनसे कहता है कि तुम अपनी एक्टिंग छोड़ दो, तो क्यों वो छोड़ देंगी.?इस पर निया ने सटीक जवाब दिया। उन्होंने कहा, ''इस काम को मैंने अपने 14 साल दिए हैं। कैमरे के सामने मैं खुश रहती हूं। अगर मुझसे कोई ये छीन लेगा, तो मैं कैसे खुश रहूंगी। मेरी शादी हो भी गई तो हम दोनों कब तक एक-दूसरे की शक्ल ही देखेंगे। काम छोड़कर मैं अंदर से मर जाऊंगी। जब मैं अंदर से मर ही जाऊंगी तो फिर किसी और क्या खुशी दूंगी। मरा हुआ इंसान किसी को खुश नहीं रखता। फिर अगर आप सही पार्टनर के साथ नहीं हो तो लाइफ भी खत्म ही है। मैंने तो कईयों को देख लिया है।''View this post on Instagram
View this post on Instagram
निया शर्मा को होने वाले पति में चाहिए ये गुण
इसके अलावा, निया ने उन गुणों के बारे में भी बात की, जो वह अपने फ्यूचर हसबैंड में चाहती हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे एक अच्छा, ईमानदारी औऱ जिंदा लड़का चाहिए।'' निया के प्रोफेशनस फ्रंट की बात करें, तो इस समय वह टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रही हैं। जिसमें वह एक बार फिर सुदेश लहरी के टीम में हैं। ये भी पढ़ें: Next Story


