टेरर फंडिंग के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई; 8 राज्यों में 70 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी

गैंगस्टर टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक साथ छापेमारी कर रही है।कुल 70 जगहों पर एनआईए की छापेमारी होने की बात कही जा रही है. ये छापेमारी गैंगस्टरों और उनके करीबियों के ठिकानों पर की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए की यह छापेमारी सभी राज्यों में लॉरेंस बिश्नोई और उà

mediology
Published on: 21 Feb 2023 12:05 PM IST
टेरर फंडिंग के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई; 8 राज्यों में 70 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी
X
गैंगस्टर टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक साथ छापेमारी कर रही है।
कुल 70 जगहों पर एनआईए की छापेमारी होने की बात कही जा रही है. ये छापेमारी गैंगस्टरों और उनके करीबियों के ठिकानों पर की जा रही है। 
मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए की यह छापेमारी सभी राज्यों में लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबियों जैसे गैंगस्टरों पर की जा रही है। इससे पहले पिछले साल के अंत में दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई थी।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया और गोल्डी बराड़ पहले से ही एनआईए के रडार पर हैं। एनआईए इस मामले में कई गैंगस्टरों से पूछताछ भी कर चुकी है। पिछले साल अक्टूबर में आतंकवाद रोधी एजेंसी एनआईए ने उत्तर भारत और दिल्ली में 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की थी। इसके बाद एजेंसी ने एक गैंगस्टर और एक वकील को भी गिरफ्तार किया था। 
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
mediology

mediology

Next Story