Workout Drink: अगर आप वर्कआउट से पहले पिएंगे ये ड्रिंक तो होने जबरदस्त फायदे
Workout Drink: सत्तू सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में सत्तू पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसका सेवन करने से न सिर्फ आपका शरीर अंदर से हाइड्रेट और ठंडा रहता है बल्कि सत्तू पीने से आप लंबे समय तक ऊर्जावान भी रहते हैं। सत्तू में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। यह एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होता है। अगर आप जिम जाते हैं या वर्कआउट करते हैं, तो सत्तू आपके लिए नेचुरल प्रोटीन पाउडर का काम करता है। यह न सिर्फ आपकी मांसपेशियों की मरम्मत करता है बल्कि मांसपेशियों के विकास में भी मददगार साबित होता है। सत्तू का सेवन आप प्री-वर्कआउट ड्रिंक के तौर पर कर सकते हैं। आइए जानते हैं वर्कआउट करने से पहले सत्तू पीने के फायदों के बारे में।
मांसपेशियों की ग्रोथ में मददगार
अगर आप वर्कआउट से पहले सत्तू पी रहे हैं, तो यह आपकी मदद करेगा। बॉडी बनाने के लिए शरीर में मांसपेशियों का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में सत्तू पीने से मांसपेशियों की ग्रोथ होती है। सत्तू में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को बढ़ने में मदद करता है। गर्मियों में इसे अपना प्री-वर्कआउट ड्रिंक बनाकर नियमित रूप से पीने से मांसपेशियां अच्छी रहती हैं।
मांसपेशियों की रिकवरी में मददगार
आप चाहे कितनी भी एक्सरसाइज और वर्कआउट कर लें, अगर आपकी मांसपेशियां रिकवर नहीं हो रही हैं, तो आपकी बॉडी बनाना बहुत मुश्किल है। सत्तू मांसपेशियों की रिकवरी का बहुत अच्छा स्रोत है। इसे पीने से मांसपेशियों के टिश्यू बनते हैं और साथ ही उनकी रिपेयर भी होती है। यह प्रक्रिया आमतौर पर वर्कआउट करने के बाद शुरू होती है। दरअसल, एक्सरसाइज करने के बाद मांसपेशियों के टिश्यू टूट जाते हैं या डैमेज हो जाते हैं, इसलिए वर्कआउट के बाद उनकी रिपेयर करना जरूरी होता है। सत्तू पीने से मांसपेशियां आसानी से रिपेयर हो जाती हैं।
एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाए
जिम में वर्कआउट करने के लिए बहुत एनर्जी और स्टैमिना की जरूरत होती है, ताकि आप लंबे समय तक एक्सरसाइज कर सकें। अपनी शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए आप जिम जाने से पहले सत्तू का सेवन कर सकते हैं। वर्कआउट करने से पहले सत्तू पीने से आप लंबे समय तक ऊर्जावान महसूस करेंगे। सत्तू में प्रोटीन के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट भी होता है, जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मददगार होता है। इसमें पाए जाने वाले आवश्यक अमीनो एसिड मांसपेशियों की मरम्मत करते हैं और सहनशक्ति बढ़ाते हैं।
शरीर को हाइड्रेट रखें
शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सत्तू पीना काफी मददगार होता है। सत्तू में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को ठंडा रखते हैं। इसे पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहते हैं जिससे वर्कआउट करते समय आप डिहाइड्रेट नहीं रहते। सत्तू पीने से वर्कआउट करते समय शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इससे आपको बार-बार प्यास नहीं लगती और आप एकाग्रता के साथ एक्सरसाइज कर पाते हैं।
ये भी पढ़ें:
.