दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी? अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने गठबंधन से इनकार किया है।

Girijansh Gopalan
Published on: 1 Dec 2024 4:44 PM IST
दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी? अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
X
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली चुनाव में किसी से कोई गठबंधन नहीं होगा।

आप नहीं करेगा गठबंधन

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली चुनाव में किसी से कोई गठबंधन नहीं होगा। अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान के बाद यह कदम विपक्षी दल ‘इंडिया’ के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि इंडिया गठबंधन का गठन केंद्र की सत्ता से बीजेपी को बाहर करने के लिए विपक्ष के नेताओं ने किया था। लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में जिस तरह से इंडिया गठबंधन की हार हुई है, माना जा रहा है कि इसे देखकर ही अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन करने से मना किया है।

आप नेता कह चुके हैं पहले

बता दें कि हरियाणा चुनाव के बाद ही आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ आप का गठबंधन नहीं होगा। आप के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधकर करके देख चुके हैं। लोकसभा में कांग्रेस के साथ गठबंधन से कोई फायदा नहीं हुआ था। इसके बाद हरियाणा में सीटों के झगड़े को लेकर गठबंधन नहीं हो सका था। अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी, इसके संकेते तो हरियाणा चुनाव के वक्त ही मिल गए थे, जब सीटों को लेकर कांग्रेस और आप के बीच मामला फंस गया था।

दिल्ली में किसकी टक्कर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच टक्कर है। आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 2015 और 2020 के चुनावों में कसेम ही है। आम आदमी पार्टी का 2013 में 29 फीसदी, 2015 में 54 फीसदी और 2020 में 53. 57 फीसदी वोट शेयर रहा है। वहीं भाजपा का 2013 में 34 फीसदी, 2015 में 32 फीसदी और 2020 में 38.51 फीसदी वोट शेयर था। बता दें कि दिल्ली में अगले साल के शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव है।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story