'एक बार उससे मिलवा दो...'जब लॉरेंस बिश्नोई से मिलने कोर्ट पहुंच गई थी लड़कियां!

लॉरेंस बिश्नोई की वकील रजनी खत्री की मानें तो कई लड़कियां उसकी दिवानी हैं। लड़कियों के बीच लॉरेंस की अच्छी फैन फॉलोइंग है।

Shiwani Singh
Published on: 28 Oct 2024 10:33 PM IST
एक बार उससे मिलवा दो...जब लॉरेंस बिश्नोई से मिलने कोर्ट पहुंच गई थी लड़कियां!
X
Lawrence Bishnoi Girls Fans: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने की धमकी देने के बाद चर्चा में आए लॉरेंस बिश्नोई कब, कैसे जुर्म की दुनिया का बादशाह बनता चला गया यह कोई समझ नहीं सका। गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के ऊपर जेल से ही अपने गैंग को ऑपरेट करने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के 700 गुर्गे पूरे देश में फैले हुए हैं। कई युवा उसके गैंग से जुड़े हैं। लड़कियां भी लॉरेंस बिश्नोई की फैंस हैं। एक बार कुछ लड़कियां लॉरेंस बिश्नोई से मिलने कोर्ट तक पहुंच गई थीं और उससे मिलने के लिए मिन्नतें कर रही थीं।

लॉरेंस बिश्नोई की दिवानी हैं लड़कियां

लॉरेंस बिश्नोई की वकील रजनी खत्री की मानें तो कई लड़कियां उसकी दिवानी हैं। लड़कियों के बीच लॉरेंस की अच्छी फैन फॉलोइंग है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रजनी ने लॉरेंस से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि दिल्ली, बटिंडा और पटियाला में कुछ लड़कियां लॉरेंस बिश्नोई से मिलने कोर्ट पहुंच गई थीं। जब ये लड़कियां कोर्ट पहुंचीं तो मुझसे लॉरेंस बिश्नोई से मिलवाने के लिए कहने लगीं। वे लगातार कह रही थीं कि एक बार लॉरेंस से मिलवा दो। लेकिन लॉरेंस बिश्नोई से लड़कियों का मिलना संभव नहीं था।

वकील रजनी की कैसे हुई लॉरेंस से मुलाकात

लॉरेंस विश्नोई की वकील रजनी खत्री ने बताया कि साल 2021 में वह एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उससे मिली थी। हमारे कॉमन फ्रेंड ने मुझे बताया था कि लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली लाया जा रहा है और मुझे उसका केस लड़ना है। जब मैं उससे मिली थी, तब उस पर और उसके दोस्त पर मकोका के तहत केस चल रहा था।

'मुझे कभी नहीं लगा कि वह गैंगस्टर है'

रजनी के मुताबिक जब वह पहली बार लॉरेंस से मिली, तो वह उन्हें सीधा-साधा सा लगा था। उसे देखर उन्हें कभी नहीं लगा की वह एक गैंगस्टर है। रजनी ने कहा कि उन्हें कभी इस बात का भी डर नहीं लगा कि वे जिसका केस लड़ रही हैं वह एक गैंगस्टर है।

'लॉरेंस की कोई गलफ्रेंड नहीं'

लॉरेंस विश्नोई की वकील ने दावा किया कि वह शुरू से धार्मिक व्यक्ति है। वह पूजा-पाठ और सूर्य नमस्कार करता है। उसने कई सालों से अन्न नहीं खाया। रजनी ने यह दावा भी बताया कि लॉरेंस की कोई गलफ्रेंड भी नहीं है। वह ब्रह्मचर्य का पालन करता है। लेकिन तब भी लड़किया उसकी फैंन हैं, इसके लिए वह कुछ नहीं कर सकता। ये भी पढ़ेंः लॉरेंस बिश्नोई हफ्ते में दो दिन रखता है मौन!, जानें कैसे जेल में काट रहा है दिन
जानें अब कौन है लॉरेंस बिश्नोई का नया टारगेंट!, पकड़े गए शूटरों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे क्या अब राजनीति में कदम रखने वाला है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई? जानें किस पार्टी ने दिया महाराष्ट्र चुनाव लड़ने का ऑफर जमशेदपुर में सब्जी बेचने वाले ने सलमान खान को भेजा था धमकी भरा मैसेज!, मुंबई पुलिस ने किया गिफ्तार
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story