नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Weather Update Today: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप जारी, कई जगह घना कोहरा

Weather Update Today: दिसंबर महीने की शुरुआत से ही सर्दी का असर बढ़ने लगा था। अब इस महीने के 10 दिनों के बाद देश के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही हैं। इसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा...
10:26 AM Dec 10, 2025 IST | Surya Soni
Weather Update Today: दिसंबर महीने की शुरुआत से ही सर्दी का असर बढ़ने लगा था। अब इस महीने के 10 दिनों के बाद देश के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही हैं। इसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा...

Weather Update Today: दिसंबर महीने की शुरुआत से ही सर्दी का असर बढ़ने लगा था। अब इस महीने के 10 दिनों के बाद देश के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही हैं। इसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और यूपी के कई जिलों में काफी असर दिखाई दे रहा हैं। इसके साथ ही कई जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ हैं। आने वाले तीन दिनों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता हैं। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में ठंड अपने चरम पर पहुंच गई हैं।

शीतलहर का अलर्ट जारी

इस समय देश के कई राज्यों में ठंड का प्रभाव काफी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश से लेकर यूपी तक कई राज्यों में ठंड से लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। इसके साथ घने कोहरे से आम जीवन प्रभावित हो रहा हैं। बता दें उत्तर प्रदेश के 20 और बिहार के 10 जिलों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10-13 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट है।

फतेहपुर में 3.7 डिग्री तापमान

राजस्थान में इस समय तेज ठंड से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। किसानों को खेतों में काम करने में काफी परेशानी हो रही हैं। अगर बात करें राजस्थान के न्यूनतम तापमान की तो सीकर के फतेहपुर में 3.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया हैं। 12 दिसंबर के बाद उत्तर भारत में एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी हवाएं कमजोर होंगी और कुछ हिस्सों में बादल भी छा सकते हैं।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

अगले एक-दो दिन जहां उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। वहीं दक्षिण भारत में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर संभावना जताई है। मौसम विभाग ने तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी की है। आईएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें:

चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना

कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Tags :
aaj ka mausamBihar Weathercold wave conditions December 2023cold wave delhi punjabdelhi weatherdense fog in IndiaIMD weather forecastimd weather newsimd weather reportIMD weather Updatemp weatherMumbai weatherUP weatherweather conditions in Indiaweather updates December 12weather warningआज का मौसम

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article