दिल्ली-NCR में मौसम बदलेगा, यूपी-बिहार में बारिश से जनजीवन प्रभावित, राजस्थान का हाल खराब?
weather Update: देश में मॉनसून की एंट्री हो गई है, और वो धीरे-धीरे यूपी-बिहार की तरफ बढ़ रहा है। मॉनसून के आने से पहले कुछ राज्यों में प्री मॉनसून वाली हल्की-फुल्की बारिश की फुहारें तो पड़ ही रही है। (weather Update)इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान में पारा हाई बना हुआ है। इसके अलावा पहाड़ों पर बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है।
जानिए यूपी में कब आएगा मानसून
यूपी में गर्मी और तपिश से परेशान शहरवासियों को 29 मई से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से शहर समेत प्रदेश में बदली-बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके कारण पूर्व और पश्चिमी हवाओं की प्रतिक्रिया से बारिश के आसार बने हैं। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मुंबई में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
मुंबई में बारिश का मौसम वृलगातार बना हुआ है. 29 मई को भी केरल और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। समय से पहले आए मॉनसून ने जनजीवन प्रभावित किया है। मुंबई में अभी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। केरल में भारी बारिश से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और रेलवे सेवाएं बाधित हुई हैं। राज्य के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति है और लोगों को नावों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
राजस्थान में बढ़ रही उमस
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों खासकर सीमावर्ती जिलों में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। वहीं उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 29-31 मई तक गरज के साथ बौछारें पड़ने और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:
.