नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Weather Update: इन राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट, कई राज्यों में बाढ़ से हाल बेहाल

मौसम विभाग ने अगले सात दिन के लिए दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर के इलाकों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
12:12 PM Jun 29, 2025 IST | Amit
मौसम विभाग ने अगले सात दिन के लिए दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर के इलाकों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। अगले सात दिन के लिए दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department, IMD) ने रविवार को भी दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सु

कई राज्यों में मूसलाधार बारिश

बता दें कि, देश के अधिकांश राज्यों में मानसून दस्तक  दे चुका है, लेकिन राजस्थान के उत्तर पश्चिमी इलाके में मानसून का पहुंचना बाकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में मानसून देश के बचे हुए इलाकों में मानसून की एंट्री हो जाएगी। देश के कई राज्यों में पहले से ही मूसलाधार बारिश (Weather Update Heavy Rain Alert) हो रही है। हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत से अब तक इस सीजन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई है। उत्तराखंड में भी बादल फटने से भारी तबाही मची हुई है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आज (रविवार, 29 जून को) बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकांश इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert for Heavy Rain) जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए भारी बारिश के लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert For Heavy Rain) जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में नागपुर और पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, करीब 50 घायल

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कबूलनामा, PAK को भारत की खुफिया जानकारी दे रहा चीन

Tags :
Alert For Heavy RainDelhi Heavy Raingujarat heavy rainHeavy RainHeavy Rain AlertHeavy Rain Alert in BiharHeavy Rain Alert in GujaratHeavy Rain Alert in UPIndian Meteorological DepartmentMonsoon UpdateRed Alert in Uttarakhandweather forecastweather updateबारिश को लेकर अलर्टभारी बारिश की चेतावनीयेलो अलर्टरेड अलर्टवेदर अपडेट

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article