नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

भारत आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, देखें कैसा रहेगा उनका पूरा शेड्यूल

Vladimir Putin India Visit: दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत दौरे पर आ रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। रूस...
03:00 PM Nov 28, 2025 IST | Surya Soni
Vladimir Putin India Visit: दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत दौरे पर आ रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। रूस...

Vladimir Putin India Visit: दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत दौरे पर आ रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर को दो दिन की भारत यात्रा पर आएंगे।राष्ट्रपति पुतिन की इस यात्रा से रूस और भारत के संबंध और मजबूत होंगे।

कैसा रहेगा उनका पूरा शेड्यूल..?

बता दें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल दिसंबर महीने में भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनके शेड्यूल को लेकर पूरा अपडेट मिल गया है। पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत में रहेंगे। वे इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। पुतिन का भारत दौरा कई मायनों में खास होने वाला है।

पुतिन की ये यात्रा हर लिहाज से सार्थक होगी: यूरी उशाकोव

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने के पहले हफ्ते में दो दिन के भारत दौरे पर रहेंगे। इसको लेकर रूस की तरफ से बयान जारी करते हुए अपडेट दिया गया हैं। रूसी सरकारी टीवी ने क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव के हवाले से कहा कि पुतिन की आगामी भारत यात्रा ‘‘बहुत भव्य’’ होगी। आगे उशाकोव ने कहा, ‘‘रूस और भारत इस यात्रा की तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि पुतिन की ये यात्रा हर लिहाज से सार्थक होगी।

रूस की वजह से अमेरिका ने लगाया भारत पर सबसे ज्यादा टैरिफ

पुतिन की इस यात्रा से रूस और भारत के संबंधों को काफी मजबूती मिलेगी। रूस को भारत के सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक माना जाता है। अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर सबसे ज्यादा टैरिफ तक लगा दिया हैं। ट्रंप के टैरिफ के बावजूद भारत अपनी बात पर टिका रहा और रूस से संबंध बनाए रखे। पुतिन इस भारत दौरे पर अमेरिका के टैरिफ को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

ग्वालियर में रफ़्तार का कहर, ट्रैक्टर से टकराई फॉर्च्यूनर कार, 5 की मौत

दिल्ली: लाल किले के पास भीषण धमाका, 8 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा गाड़ियां जलीं

Tags :
India Visit of Vladimir putinIndia-Russia relationsRussia India relationsVladimir PutinVladimir putin in indiaVladimir Putin India VisitVladimir Putin newsव्लादिमीर पुतिनव्लादिमीर पुतिन की भारत यात्राव्लादिमीर पुतिन समाचार

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article