नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Vat Savitri Vrat 2025: जानिए वट सावित्री व्रत में क्या खाएं और किन चीज़ों से करें परहेज

इस साल, यह तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 बजे शुरू होकर अगले दिन, 27 मई को सुबह 8:31 बजे समाप्त होगी।
02:57 PM May 18, 2025 IST | Jyoti Patel
इस साल, यह तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 बजे शुरू होकर अगले दिन, 27 मई को सुबह 8:31 बजे समाप्त होगी।
Vat Savitri Vrat 2025

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री का व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को पड़ता है। इस साल, यह तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 बजे शुरू होकर अगले दिन, 27 मई को सुबह 8:31 बजे समाप्त होगी। इसलिए, वट सावित्री का पर्व 26 मई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और मजबूत रिश्ते के लिए उपवास करती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं को अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए, यह व्रत हमेशा सच्ची भावना और नियमों के अनुसार करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वट सावित्री के व्रत में क्या खाना चाहिए? यदि नहीं, तो चलिए जानते हैं।

फलों को कर सकतें हैं सेवन

वट सावित्री व्रत के दौरान आप कई पौष्टिक चीजें खा सकते हैं। फलों में आप सेब, केला, आम और अंगूर का सेवन कर सकते हैं, जो आपको ऊर्जा प्रदान करेंगे। सूखे मेवों जैसे काजू, किशमिश, अखरोट और बादाम भी इस व्रत में खाए जा सकते हैं, क्योंकि ये शरीर को पोषण देते हैं। आप चाहें तो साबूदाने की खीर बनाकर उसमें मेवे डालकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा, नारियल पानी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

दही या समा के चावल

वट सावित्री व्रत में दही, शहद और समा के चावल का भी सेवन किया जा सकता है, जो आमतौर पर व्रत के दौरान खाए जाते हैं। आप चाहें तो मिठाई और हलवा भी खा सकते हैं।

इन चीजों से करें परहेज

यह भी पढ़ें: Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी व्रत करने से मिलती हैं इन पापों से मुक्ति

 

Tags :
Festivals ImagesFestivals PhotosLatest Festivals PhotographsLatest Festivals photosVat Savitri Vrat 2025Vat Savitri Vrat 2025 datevat savitri vrat 2025 fastvat savitri vrat 2025 shubh muhuratvat savitri vrat 2025 shubh yogvat savitri vrat mai kya khaye

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article