भारत के इस इलाके में भूकंप से कांप उठी धरती, दहशत में लोग

गुरुवार की सुबह भारत के एक राज्य में तेज भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के डर से लोग तुरंत अपने घरों से बाहर भाग आए।

Vyom Tiwari
Published on: 24 Jan 2025 12:01 PM IST
भारत के इस इलाके में भूकंप से कांप उठी धरती, दहशत में लोग
X
earthquake uttarkashi: भारत और दुनियाभर में लगातार भूकंप की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में डर फैलता जा रहा है। शुक्रवार को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके उत्तरकाशी में भी सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। जैसे ही भूकंप के झटके लगे, लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

दो बार भूकंप से कांप उठी धरती 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी में गुरुवार को सुबह 8:19 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। इससे पहले सुबह 7:41 बजे भी एक हल्का भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 2.7 रही थी।

वरूणावत पर्वत से गिरने लगे पत्थर

उत्तरकाशी में एक और भूकंप का झटका महसूस हुआ, जो बहुत तेज था। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वरूणावत पर्वत के भूस्खलन वाले इलाके से पत्थर गिरने लगे थे। भूकंप के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। हालांकि, गुरुवार को हुए इस भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

अधिकारियों को डीएम ने दिया निर्देश

उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद, जिले के डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूरे जिले से इस घटना के बारे में जानकारी लें। इस भूकंप ने लोगों को 1991 में आए विनाशकारी भूकंप की याद दिला दी है। बता दें कि उत्तरकाशी में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी।

भूकंप आने का क्या है कारण?

हाल के दिनों में भारत समेत दुनिया भर में भूकंप के मामले बढ़ गए हैं। दरअसल, हमारी धरती के अंदर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं, जो हमेशा अपनी जगह पर घूमती रहती हैं। कभी-कभी ये प्लेट्स फॉल्ट लाइन पर आपस में टकरा जाती हैं, जिससे घर्षण पैदा होता है। इस घर्षण से ऊर्जा निकलने के लिए रास्ता ढूंढ़ती है, और यही कारण है कि धरती पर भूकंप आता है।

यह भी पढ़े:

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story