'7 दरोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर...',मंच से योगी के मंत्री संजय निषाद ने पुलिस को धमकाया

यूपी के मंत्री संजय निषाद का वीडियो वायरल, जहां उन्होंने दावा किया कि 7 दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाए। विपक्ष ने की कार्रवाई की मांग।

Rohit Agrawal
Published on: 19 March 2025 2:18 PM IST
7 दरोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर...,मंच से योगी के मंत्री संजय निषाद ने पुलिस को धमकाया
X
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे सार्वजनिक मंच से बड़ा बयान देते हुए सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने 7 दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाए और उन्हें गड्ढे में फिंकवाया। यह बयान उन्होंने सुल्तानपुर में अपनी पार्टी की जनाधिकार यात्रा के दौरान दिया।

क्या बोल गए योगी के मंत्री?

18 मार्च 2025 को सुल्तानपुर के मदारडीह गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा, "मैं यहां ऐसे ही नहीं पहुंचा हूं। सात दारोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर और उनको गड्ढे में फेंकवाकर यहां तक पहुंचा हूं।" उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करेंगे।

वायरल होने के बाद संजय निषाद ने दी सफ़ाई

संजय निषाद ने आरोप लगाया कि उनके समुदाय के कई लोगों को फर्जी मामलों में फंसाया गया है। उन्होंने पुलिसवालों से कहा था कि, "हमारे लड़कों के ऊपर से सारे फर्जी केस हटाओ, नहीं तो आंदोलन होगा। दारोगा सस्पेंड हो जाएंगे, मुख्यमंत्री तक से शिकायत करूंगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग निर्दोष हैं और उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक इसकी शिकायत ले जाएंगे।

होली के दिन हुआ था विवाद

दरअसल यह विवाद 14 मार्च को होली के दिन शुरू हुआ था, जब सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक दलित और निषाद परिवार के बीच झगड़ा हुआ। इस झगड़े में मारपीट हुई, जिसमें एक 65 वर्षीय दलित महिला सुनरा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर शाहपुर ग्राम प्रधान कृष्णा कुमार निषाद समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और 4 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

संजय निषाद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे सार्वजनिक मंच से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ धमकी भरे लहजे में बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। उनके इस बयान ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस छेड़ दी है। यह भी पढ़ें: Aurangzeb Controversy: 'अमेरिका ने भी ओसामा बिन लादेन की नहीं बनने दी थी कब्र..', औरंगज़ेब विवाद पर बोले एकनाथ शिंदे Nagpur Violence पर बड़ा खुलासा: मास्टरमाइंड निकला फहीम शमीम खान, महिला पुलिसकर्मियों के साथ हुई थी छेड़खानी
Rohit Agrawal

Rohit Agrawal

Next Story