नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का मुंहतोड़ जवाब, बोले- पानी कहीं नहीं जाएगा…

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सिंधु जल संधि पर भारत के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा है कि सरकार का फैसला देशहित में है।
06:17 PM Jun 26, 2025 IST | Amit
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सिंधु जल संधि पर भारत के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा है कि सरकार का फैसला देशहित में है।

Indus Waters Treaty: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) प्रमुख और पूर्व पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की गीदड़भभकी का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा है कि बिलावल भुट्टो को अपनी राजनीति करनी है तो वो जो कहते हैं, कहते रहें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यहां का पानी कहीं नहीं जा रहा है। बिलावल भुट्टो ने क्या था और केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान को क्या कुछ कहा है आइए विस्तार से जानते हैं।

सिंधु जल संधि निलंबन पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल?

भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि स्थगित कर दी थी। इस पर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा था, "अगर भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर नदी को डायवर्ट करने या डैम बनाने की कोशिश की तो भारत के खिलाफ जंग लड़ी जाएगी। सिंधु नदी का पानी रोका तो सभी छह नदियों पर कब्जा कर लेंगे, युद्ध से भी पीछे नहीं हटेंगे।"  इस पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने जमकर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि पानी कहीं नहीं जाएगा। सिंधु जल संधि पर सीआर पाटिल ने कहा, "यह फैसला भारत सरकार और प्रधानमंत्री का है कि सिंधु जल संधि को अभी के लिए निलंबित रखा गया है। इस पर अब कुछ भी नहीं हो रहा।"


झूठी धमकियों से नहीं डरते: सीआर पाटिल

सिंधु जल संधि पर बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto Threatening For War) के कथित बयान पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा, "पानी कहीं नहीं जाएगा... वह क्या कहते हैं यह उनका अपना सवाल है... हम झूठी धमकियों से नहीं डरते...।"

बिलावल भुट्टो ने गीदड़भभकी पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा है, "मैं आपको एक लाइन में इतना कह सकता हूं कि पानी कहीं नहीं जाएगा। बाकी बिलावल क्या कहते हैं वो उनका प्रश्न है। उनको वहां पर अपनी राजनीति करनी है। इसलिए वो कुछ भी कहते रहें। उन्होंने तो धमकियां भी दी थी कि पानी नहीं बहेगा तो खून बहेगा। ये तो आपने सुना होगा। ऐसी गीदड़भभकी से तो हम डरते भी नहीं है। मगर कुछ बातें समय पर ही अच्छी लगती हैं। इसलिए उसका समय पर ही जवाब मिलना अच्छा है।"

Indus Waters Treaty

गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था संकेत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा सिंधु जल संधि निलंबित किए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने संकेत दिया है कि यह संधि कभी भी बहाल नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के लिए इसके परिणाम बहुत गंभीर हैं। सिंधु जल संधि निलंबन के बाद पाकिस्तान की कृषि पर काफी असर पड़ा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर  बिलावल भुट्टो ने गीदड़भभकी देते हुए कहा, "भारत अगर सिंधु जल संधि को मानने से इनकार करता है तो पाकिस्तान सभी छह नदियों से पानी लेगा।"

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर फिर रहा पानी!

बता दें कि, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बहुत हद तक पानी पर निर्भर है। ऐसे में सिंधु जल संधि निलंबन से पाकिस्तान पर गहरा असर पड़ा है। इतना ही नहीं, तरबेला, मंगला और नीलम-झेलम जैसे हाइड्रो पावर प्लांट नदी के प्रवाह पर ही निर्भर हैं। ये सभी प्लांट पाकिस्तान की बिजली में लगभग 30 फीसदी का योगदान करते हैं।

ये भी पढ़ें: SCO की बैठक में नहीं काम आई चीन और PAK की चालाकी! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा पत्र पर दस्तखत करने से किया इनकार

ये भी पढ़ें: SCO में राजनाथ सिंह का आतंकवाद पर तगड़ा वार, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र सुन सिर झुकाए बैठे रहे PAK के रक्षा मंत्री

Tags :
Bilawal Bhutto Threatening For Warbilawal bhutto zardariBilawal Bhutto Zardari ThreateningCR Patil on Bilawal Bhutto ZardariIndus Waters TreatyIndus Waters Treaty conflictPakistan Economyunion home minister amit shahUnion Jal Shakti Minister CR Patilकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहकेंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिलपहलगाम आतंकी हमलाबिलावल भुट्टो जरदारीसिंधु जल संधिसिंधु जल संधि निलंबन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article