नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

फेस के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं बेसन के ये फेसपैक

चेहरे पर अनचाहे बाल किसी भी महिला को पसंद नहीं होते हैं। कुछ महिलाएं चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स करवाती हैं
09:26 AM May 07, 2025 IST | Jyoti Patel
Besan Facepack

Besan Facepack: चेहरे पर अनचाहे बाल किसी भी महिला को पसंद नहीं होते हैं। कुछ महिलाएं चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स करवाती हैं या रेजर का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, कई महिलाएं चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट भी लेती हैं। लेकिन ये ट्रीटमेंट भी त्वचा पर कुछ समय तक ही असरदार होते हैं। वहीं, चेहरे पर वैक्स या रेजर का इस्तेमाल करने से काफी दर्द होता है या फिर त्वचा के छिलने और कटने का डर रहता है।

ऐसे में आप चाहें तो चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन उपायों में बेसन भी शामिल है। जी हां, बेसन के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे से अनचाहे बालों को आसानी से हटा सकते हैं। बेसन न सिर्फ त्वचा की गहराई से सफाई करता है बल्कि चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में भी मदद करता है। साथ ही यह त्वचा को मुलायम और चिकना बनाने में भी मदद करता है। तो आइए, जानते हैं बेसन से चेहरे के अनचाहे बालों को कैसे हटाया जाए।

बेसन और शहद

चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप बेसन और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो बालों के बढ़ने की विपरीत दिशा में गीले तौलिये से इस पेस्ट को हटा दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इस उपाय को करने से धीरे-धीरे अनचाहे बाल गायब हो जाएंगे।

बेसन और गुलाब जल

चेहरे के बालों से छुटकारा पाने के लिए आप बेसन और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 20 मिनट बाद पेस्ट को हल्के हाथों से रगड़कर हटा दें और फिर अपने चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करके आप चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

बेसन और दही

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए बेसन और दही का मिश्रण भी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पेस्ट को हल्के हाथों से रगड़ें और फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करके आप चेहरे के बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

बेसन और पपीता (Besan Facepack)

अगर आप अपने चेहरे से अनचाहे बालों को हटाना चाहते हैं तो आप बेसन और पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, पपीते में पपैन नामक एंजाइम होता है, जो बालों को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच पपीते का गूदा और एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 30 मिनट बाद पेस्ट को बालों की ग्रोथ की विपरीत दिशा में हल्के से रगड़कर हटा दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करके आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

बेसन और मसूर की दाल (Besan Facepack)

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में(Besan Facepack) बेसन और मसूर की दाल का पेस्ट भी काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले 2 चम्मच मसूर की दाल को बारीक पीस लें। अब इसमें 2 ग्राम आटा और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए तो बालों के उगने की विपरीत दिशा में हल्के हाथों से रगड़ते हुए पेस्ट को हटा दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर नतीजों के लिए आप इस पेस्ट को हफ्ते में 3-4 बार लगा सकते हैं। इससे आपको चेहरे के बालों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:

Tags :
Beautyfacial hairgram flour benefits"gram flour remediesif you wantor there is a fear of skin peeling and cutting.In such a situationskincareskincare tipsunwanted facial hairusing wax or a razor on the face causes a lot of pain

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article