नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Tigress Killed Crocodile : जंगल में राजा शेर ही नहीं बाघिन भी भारी, मगरमच्छ का किया शिकार

Tigress Killed Crocodile Ranthambhore :  सवाईमाधोपुर। जंगल में सिर्फ जंगल के राजा शेर की ही हुकूमत नहीं चलती, यहां बाघिन का भी बराबर दबदबा होता है...इसका ताजा उदाहरण राजस्थान के रणथम्भौर अभयारण्य में देखने को मिला। जहां एक बाघिन के...
07:42 PM Apr 15, 2024 IST | Vivek Chaturvedi
Tigress Killed Crocodile Ranthambhore :  सवाईमाधोपुर। जंगल में सिर्फ जंगल के राजा शेर की ही हुकूमत नहीं चलती, यहां बाघिन का भी बराबर दबदबा होता है...इसका ताजा उदाहरण राजस्थान के रणथम्भौर अभयारण्य में देखने को मिला। जहां एक बाघिन के...

Tigress Killed Crocodile Ranthambhore :  सवाईमाधोपुर। जंगल में सिर्फ जंगल के राजा शेर की ही हुकूमत नहीं चलती, यहां बाघिन का भी बराबर दबदबा होता है...इसका ताजा उदाहरण राजस्थान के रणथम्भौर अभयारण्य में देखने को मिला। जहां एक बाघिन के मगरमच्छ का शिकार करने का मामला सामने आया है।

पर्यटकों की पहली पसंद है यह अभयारण्य

राजस्थान का रणथम्भौर अभयारण्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और बाघों के कुनबे के लिए मशहूर है, यह अभयारण्य बाघों का मुफीद प्राकृतिक आवास है। जहां पर्यटकों को आसानी से इनकी साइटिंग हो जाती है, यही वजह है कि रणथम्भौर अभयारण्य पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, यहां हर साल लाखों पर्यटक बाघों का दीदार करने पहुंचते हैं।

टेरीटरी में मगरमच्छ देख आया गुस्सा

रणथम्भौर अभयारण्य फिलहाल एक बाघिन की वजह से चर्चा में है। जिसने मगरमच्छ का शिकार कर पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। बताया जा रहा है रणथम्भौर अभयारण्य में रिद्धि के नाम से मशहूर बाघिन टी-124 जोन तीन में अपनी टेरीटरी में चहलकदमी कर रही थी। तभी बाघिन रिद्धि को अपनी टेरिटरी में एक मगरमच्छ नजर आया।

यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024 : बांसवाड़ा- डूंगरपुर में भाजपा की हैट्रिक रोक पाएंगी कांग्रेस- बीएपी ?

शावकों के साथ लिया शिकार का लुत्फ

बाघिन रिद्धि ने मगरमच्छ को अपनी टेरीटरी में देखा, तो यह बात उसे हजम नहीं हुई। बाघिन रिद्धि मगरमच्छ पर टूट पड़ी और उसे अपना शिकार बना लिया। क्योंकि बात दबदबे की थी, इसलिए बाघिन ने मगरमच्छ को मौत की नींद सुलाया और इसके बाद अपने शावकों के साथ शिकार का लुत्फ उठाती नजर आई। वहीं इस नजारे को देखकर अभयारण्य में मौजूद पर्यटक भी रोमांचित हो उठे और पूरा वाकया अपने कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने कहा, मेरे लिए 2047 बहुत महत्त्वपूर्ण है, साकार करेंगे विकसित भारत का सपना

मछली ने भी किया था मगरमच्छ का शिकार

सवाईमाधोपुर जिले में स्थित रणथम्भौर अभयारण्य में बाघिन के मगरमच्छ का शिकार करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मछली के नाम से मशहूर बाघिन भी मगरमच्छ का शिकार कर जंगल में अपने रुतबे को दिखा चुकी है। उस वक्त भी बाघिन के मगरमच्छ के शिकार की तस्वीर खूब वायरल हुई थी। इस घटना के बाद बाघिन मछली को क्रोकोडाइल किलर भी कहा जाने लगा। बाघिन मछली रणथम्भौर की लोकप्रिय बाघिन थी, जिसका अलग स्टाइल और रुतबा अभयारण्य आने वाले पर्यटकों को रोमांचित कर देता था। अब रिद्धि ने यहां मगरमच्छ का शिकार कर सुर्खियां बटोरी हैं।

यह भी पढ़ें : Shree Mahaveerji Temple : श्रीमहावीरजी जैन तीर्थ, यहां जलाभिषेक के लिए खोलते हैं पांचना बांध के गेट

Tags :
RajasthanRanthambhoreTigress Killed CrocodileTigress RiddhiTigress T 124

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article