जानें ओपल सुचाता के बारे में, जिन्होंने 16 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर से लड़ी जंग, अब बनीं मिस वर्ल्ड

यहां हम आपको मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने वाली ओपल सुचाता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 16 की उम्र में कैंसर से जंग जीती।

Pooja
Published on: 1 Jun 2025 10:15 AM IST
जानें ओपल सुचाता के बारे में, जिन्होंने 16 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर से लड़ी जंग, अब बनीं मिस वर्ल्ड
X
31 मई 2025 को भारत के हैदराबाद में आयोजित की गई 'मिस वर्ल्ड 2025' प्रतियोगिता में थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने जीत हासिल की और 22 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर सजाया। कैंसर से कठिन लड़ाई लड़ने से लेकर महिलाओं की हेल्थ के लिए सराहनीय काम करने तक, आइए आपको उनके बारे में सब कुछ बताते हैंं।

सुचाता चुआंगसरी का जन्म

सुचाता चुआंगसरी का जन्म 2003 में हुआ था और उनके माता-पिता थानेट डोनकमनेर्ड और सुपात्रा चुआंगसरी फुकेत में बिजनेस चलाते हैं। सुचाता बचपन से ही अलग-अलग कल्चर के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड थीं। उन्होंने बैंकॉक के ट्रायम उदोम सुक्सा स्कूल से पढ़ाई। सुचाता की हाइट 5'11 है और वह अंग्रेजी, थाई और चीनी सहित कई भाषाओं में पारंगत है। ओपल की बुद्धिमत्ता और करुणा हमेशा से उसकी ताकत रही है। उन्होंने ग्रेजुएशन ओपल थम्मासैट विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में की है। भविष्य में वह अपनी एजुकेशन को जारी रखना चाहती हैं और एक राजनयिक बनना चाहती हैं।

ओपल सुचाता चुआंगसरी की ब्रेस्ट कैंसर की लड़ाई

ओपल महज 16 साल की थीं, जब उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। ऑपरेशन थियेटर में आठ और 10 सेमी के ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी का इंतजार करते समय, दिवा ने खुद से वादा किया था कि वह अपना जीवन साहसपूर्वक जिएगी और इसे और अधिक सार्थक बनाएंगी। उन्होंने 'हंस इंडिया' को बताया, "उस पल से मुझे पता था कि मुझे अपना जीवन अपने दम पर जीना है और इसे अच्छे से जीना है।" ऐसे में उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर का जल्द पता लगाने के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 'ओपल फॉर हर' अभियान शुरू किया। उन्होंने स्तन कैंसर से उबरे लोगों, डॉक्टरों और डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों के साथ बातचीत की। बाद में, मिस यूनिवर्स थाईलैंड में उनकी जीत ने उनकी पहल को बल दिया और उन्होंने धन जुटाने के लिए एक्टिविटीज करनी शुरू की। इसके लिए उन्होंने विभिन्न संगठनों और फैशन ब्रांडों के साथ काम किया। इसके अलावा, उन्होंने प्राइमा ज्वेलरी के साथ मिलकर उनके कलेक्शन 'डाओब्रैक' को डिज़ाइन किया, जहां इसके कलेक्शन का एक हिस्सा स्तन कैंसर की पहलों को फंड देने के लिए उपयोग किया जाता है। ब्रेस्ट कैंसर सर्वारवर के लिए उन्होंने एक मैसेज भी दिया था। उन्होंने कहा था, "आप अकेले नहीं हैं। आप मजबूत हैं और मैं हर कदम पर आपके साथ रहूंगी। आप जो भी सामना कर रही हैं, अपने आप पर विश्वास रखें। यह ठीक हो जाएगा। थाईलैंड में, हम कहते हैं कि कैंसर खुशी और हंसी से डरता है। इसलिए हमेशा मुस्कुराएं, हंसें और जीवन में सुंदरता पाएं।"

मिस वर्ल्ड 2025 के बारे में

बता दें कि इस बार भारत के तेलंगाना के हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में मिस वर्ल्ड 2025 फिनाले हुआ था, जिसमें ओपल सुचाता ने जीत हासिल की। इस बार दुनिया भर से 108 कंटेस्टेंट्स ने मिस वर्ल्ड कंपीटीशन में हिस्सा लिया था। इथियोपिया की हैसेट डेरेजे फर्स्ट रनर-अप और पोलैंड की माजा क्लाजदा सेकेंड रनर-अप बनीं। वहीं, भारत की नंदिनी गुप्ता अस ब्यूटी पेजेंट में शामिल हुई थीं। वह, टॉप 20 का हिस्सा रहीं, लेकिन टॉप 8 से बाहर हो गई थीं।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story