नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज, श्रीलंका ने जीता टॉस

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज दांबुला में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
03:39 PM Nov 13, 2024 IST | Girijansh Gopalan
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज दांबुला में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
SRILANKA

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 13 नवंबर को खेला जाएगा। बता दें कि श्रीलंका ने पिछली वनडे सीरीज घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी, जिसे टीम ने 2-1 से जीता था। वहीं न्यूजीलैंड ने पिछली वनडे सीरीज पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।

श्रीलंका ने जीता टॉस

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 के बाद अब वनडे का रोमांच शुरू होने वाला है। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड का पलड़ा काफी भारी है। वहीं पांच में से 4 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। यह रोमांचक मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में चरिथ असलंका की कप्तानी में श्रीलंका की टीम उतरी और मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम उतरी है। दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी है।

श्रीलंका की प्लेइंग-11

श्रीलंका के प्लेइंग 11 में पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो है।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में टिम रॉबिन्सन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी है।

श्रीलंका का स्क्वॉड

श्रीलंका के स्क्वॉड में पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, जेनिथ लियानगे, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, निशान मदुश्का, डुनिथ वेलालेज, जेफरी वेंडरसे , चामिंडु विक्रमसिंघे, मोहम्मद शिराज।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में टिम रॉबिन्सन, विल यंग, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिच हे (विकेट कीपर), जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जकारी फाउलकेस, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, एडम मिल्ने, हेनरी निकोल्स, नाथन स्मिथ, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट।

पिच रिपोर्ट

रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए ही अच्छी मानी जाती है। यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छा स्विंग मिलता है, जिसका टीमें फायदा उठाना चाहेंगी। यहां टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं।

Tags :
Cricket match todayCricket newsLive Cricket ScoreNew Zealand CricketODI seriesOne Day InternationalSRI LANKA CricketSri Lanka vs New Zealand 1st ODISri Lanka vs New Zealand match todaySri Lanka won the toss todayToss winnerक्रिकेटखेलटॉसन्यूजीलैंडपहला मुकाबलालाइव स्कोरश्रीलंकाश्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीजस्पोर्ट्स

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article