ईदगाह के गेट पर लिखा ‘जय श्रीराम’, इलाके में फैला सांप्रदायिक तनाव, पुलिस ने संभाले हालात

गांव की दरगाह के पास ईदगाह के गेट पर कुछ असामाजिक तत्वों ने 'जय श्री राम' लिख दिया, जिससे इलाके में अचानक तनाव फैल गया।

Sunil Sharma
Published on: 31 March 2025 6:48 PM IST
ईदगाह के गेट पर लिखा ‘जय श्रीराम’, इलाके में फैला सांप्रदायिक तनाव, पुलिस ने संभाले हालात
X
ईद के मौके पर बिहार के हाजीपुर में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की घटना सामने आई है। यहां स्थित माईल गांव की दरगाह के पास ईदगाह के गेट पर कुछ असामाजिक तत्वों ने 'जय श्री राम' लिख दिया, जिससे इलाके में अचानक तनाव फैल गया। इस घटना के बाद, पुलिस और प्रशासन ने तत्परता से मोर्चा संभाला और हालात को सामान्य करने की कोशिश की।

दरगाह पर लिखे हिंदू नारे तो नाराज हो गए मुस्लिम

यह घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के माईल गांव की दरगाह के पास हुई। जैसे ही ईदगाह पर लिखे गए शब्दों की जानकारी मिली, इलाके में लोग चिंतित हो गए और तनाव का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय मुस्लिम समाज के लोग इस घटना से नाराज हो गए थे, लेकिन प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस की निगरानी में ईदगाह की दीवार से सभी आपत्तिजनक शब्दों को हटा दिया गया, और अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी अप्रिय घटना न हो। इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात भी की जा रही है।
Bihar Hajipur Police Officer

पुलिस अधिकारियों ने दी घटना पर पूरी जानकारी

अनुमंडल पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश और अनुमंडल अधिकारी रामबाबू बैठा ने मामले को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को समझाया। रामबाबू बैठा ने माइक से लोगों को संदेश दिया और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

इस घटना ने प्रशासन पर उठाए सवाल

ईद के दिन, जब हर जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, तो इस तरह की घटना कैसे हुई? यह सवाल प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। बावजूद इसके, प्रशासन ने स्थिति को शीघ्र नियंत्रित किया और पुलिस ने इस घटना के बाद इलाके में और भी सुरक्षा बढ़ा दी। कुल मिलाकर प्रशासन और पुलिस की तत्परता के कारण इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैलने से बच गया और ईद का पर्व सकुशल मनाया जा रहा है। अधिकारी लगातार स्थिति पर अपनी निगरानी बनाए हुए हैं ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो।
यह भी पढ़ें:
Eidgah Namaz Kashmir: ईदगाह में नमाज नहीं कर पाने और नजरबंद होने पर मीरवाइज ने किया पोस्ट, फैसले की निंदा की Eid-ul-fitar 2025: प्रियंका चोपड़ा से दीपिका कक्कड़ तक, इन सेलेब्स ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद Eid 2025: इमाम मौलाना खालिद ने मुस्लिमों से की खास अपील, कहा- ‘सड़कों पर न पढ़ें नमाज’
Sunil Sharma

Sunil Sharma

Next Story