Tuesday, June 10, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

संभल हिंसा में अब तक 15 लोग गिरफ्तार,3 लोगों की मौत, पुलिसफोर्स तैनात

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद का सर्वे शुरू होने के बाद हुई हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज़्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार हुए।
featured-img
मस्जिद

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थिति अभी  तनावपूर्ण बनी हुई है। बता दें कि संभल जिले के शाही जामा मस्जिद में सर्वे शुरू होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पथराव और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक अभी तक इस हिंसा में 3 लोगों की मौत हुई है और पुलिस ने 15 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

सर्वे शुरू होने के बाद हिंसा भड़की

संभल जिले में शाही जामा मस्जिद का सर्वे शुरू होने के बाद भीड़ ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के ऊपर पथराव करना शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों के इस हंगामे के बाद मस्जिद के सर्वे को रोका गया है। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे थे। इसके साथ ही भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था।

शाही जामा मस्जिद का सर्वे

संभल जिले में शाही जामा मस्जिद का सर्वे शुरू होने के बाद भीड़ ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के ऊपर पथराव करना शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों के इस हंगामे के बाद मस्जिद के सर्वे को रोका गया है। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। इसके साथ ही भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है।

पुलिस के जवान भी घायल

बता दें कि संभल पत्थरबाजी की घटना पर मंडल आयुक्त अनंजय कुमार सिंह ने बताया कि आज कोर्ट के आदेश से 7 बजे से 11 बजे तक सर्वे किया जाना था। लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने मस्जिद में मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने अपने तरफ से कार्रवाई शुरू की थी। बता दें कि उपद्रव करने के आरोप में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में नोमान,उम्र42, बिलाल,उम्र32 और नईम,उम्र 25 की पहचान हुई है।

संविधान से ऊपर कोई नहीं

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कानून और संविधान से ऊपर कोई नहीं होता है। उन्होंने कहा कि संभल में जो आज टीम गयी थी, कोर्ट के आदेश पर गयी थी। वहां पर समाजवादी पार्टी गुडंई,लूट आराजकता ,मवाली फैलाती है सब को पता है।

मौलाना ने कहा पत्थरबाजी सही नहीं

उत्तर प्रदेश के संभल में हुई पत्थरबाजी की घटना पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि पत्थरबाजी और तोड़फोड़ उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं संभल के मुसलमानों से अपील करता हूं कि वे इस्लाम की अमन-चैन की शिक्षा को बनाए रखें। जहां तक अदालती कार्यवाही का सवाल है, जामा मस्जिद हमारी है। इसकी मीनारें, दीवारें और गुंबद इस बात का सबूत हैं कि यह एक तारीखी मस्जिद है। हम कानून और मजबूत सबूतों के जरिए इस मामले से लड़ेंगे और इसमें सफलता हमारी ही होगी।"

ट्रेंडिंग खबरें

आषाढ़ माह में क्यों योग निद्रा में चले जाते हैं श्री हरि ? जानिए इसका आध्यत्मिक महत्व

राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, शादी के बाद रची गई साजिश, ​सोनम का राज से वादा- 'मैं विधवा बनकर तुमसे करूंगी शादी'

Fifth Bada Mangal 2025: आखिरी बड़ा मंगल आज, जानिए क्या करें और क्या ना करें?

हनुमान जी के सामने ऐसे जलाएं चौमुखी दीपक, पूरी होगी मनोकामना

शिलांग जाने का है प्लान, तो वहां की इन 5 जगहों को जरूर करें लिस्ट में शामिल

पति-पत्नी और कत्ल! अभी कितने राजा रघुवंशी और मरेंगे?....पहले इतने पति गंवा चुके हैं जान

देश के विकासपुरूष के 11 साल...कैसे जनता का दिल जीतने में कामयाब रहे PM मोदी?

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज