Saturday, June 21, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

गर्मियों में कच्चे लहसुन को खाना चाहिए या नहीं? जानें किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

लहसुन वैसे तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन गर्मियों में इसका सेवन करना चाहिए या नहीं, आइए आपको बताते हैं।
featured-img

लहसुन सिर्फ खाने का टेस्ट ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में लहसुन का सेवन खासकर लाभकारी होता है, क्योंकि इसका तासीर गर्म होता है। इसके अलावा, इसके औषधीय गुण इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, जिससे वायरल इंफेक्शन और सर्दी जुकाम से राहत मिलती है। हालांकि, गर्मियों में इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

कच्चे लहसुन के गुण

बता दें कि कच्चे लहसुन में एलिसिन नाम का एंजाइम होता है। इसके अलावा, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीकैंसर जैसे गुण भी मौजूद होते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अपनी डाइट में लहसुन को शामिल करने की सलाह लेते हैं।

गर्मी के मौसम में कच्चा लहसुन खाने के फायदे

1. गर्मी के मौसम में कच्चा लहसुन खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे कब्ज जैसी समस्याओं से निजात मिलता है। अगर किसी व्यक्ति को पाचन संबंधी समस्याएं होती है, तो उसे नियमित रूप से कच्चे लहसुन का सेवन करना चाहिए।

2. जिन लोगों को हाई बीपी वालों की समस्या होती है, उनके लिए भी कच्चा लहसुन खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है।

3. लहसुन के सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। अगर आपको मौसमी बीमारियां और वायरल इंफेक्शन बहुत जल्दी जकड़ लेता है, तो आपके लिए लहसुन का सेवन लाभकारी हो सकता है।

हालांकि, लहसुन का तासीर गर्म होता है, जो गर्मियों में थोड़ा नुकसानदायक भी हो सकता है। जिन लोगों को गर्मी ज्यादा लगती है, उनके लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, तो भी ज्यादा लहसुन के सेवन से परहेज करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

ट्रेंडिंग खबरें

कल से लगेगा कामाख्या मंदिर में पूर्व का महाकुंभ 'अंबुबाची मेला', जानें इसका सांस्कृतिक महत्व

बारिश में आई फ्लू होने का है ज्यादा डर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत की पूजा में बेलपत्र का ये उपाय करेगा आपको मालामाल

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पारण का समय

ACB के सामने पेश हुए मनीष सिसोदिया, कथित क्लासरूम घोटाले में हुई लंबी पूछताछ

Railway Waiting List: अब फटाफट कंफर्म होंगे वेटिंग टिकट! रेलवे ने ट्रेन में वेटिंग लिस्ट पर लगाई 25% की सीमा

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने दी हजारों करोड़ की सौगात, बोले- पंजे और लालटेन वालों ने बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज