शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, पुणे के अस्पताल में हुए भर्ती

शरद पवार पिछले काफी समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे थे। लेकिन हाल ही में उनके भतीजे अजित पवार के निधन के बाद उन्होंने लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है।

Surya Soni
Published on: 9 Feb 2026 4:32 PM IST
शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, पुणे के अस्पताल में हुए भर्ती
X

Sharad Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे बड़े नामों में शुमार शरद पवार की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शरद पवार को बुखार और गले में इन्फेक्शन की समस्या के चलते अस्पताल एडमिट कराया गया है। पुणे के रूबी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

सांस लेने में तकलीफ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरद पवार पिछले काफी समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे थे। लेकिन हाल ही में उनके भतीजे अजित पवार के निधन के बाद उन्होंने लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। पिछले कुछ दिनों से उनको खांसी और बलगम की शिकायत थी, जिससे उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऐसे में डॉक्टर ने उनको अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी है। अब डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

बेटी सुप्रिया सुले भी साथ मौजूद

बता दें शरद पवार को पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में उनके साथ उनकी बेटी सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले भी हैं। बताया गया है कि पवार पहले बारामती में थे और वहीं प्राथमिक इलाज लिया था, लेकिन तबीयत पूरी तरह ठीक न होने पर उन्हें आगे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story