नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सबसे पक्का साथी बना रूस, पाक-चीन को लगेगा झटका

अंतर्राष्ट्रीय: रूस ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से भारत का साथ देने का वादा किया है। इससे पाक और चीन में खलबली मच जाएगी।
09:00 PM May 24, 2025 IST | Pushpendra Trivedi
अंतर्राष्ट्रीय: रूस ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से भारत का साथ देने का वादा किया है। इससे पाक और चीन में खलबली मच जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय: रूस ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से भारत का साथ देने का वादा किया है। रूस का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए भारत के बहुदलीय सांसदों का डेलीगेशन रूस समेत दुनिया के अन्य देशों में जाकर पाक की नापाक साजिशों की पोल खोल रहा है। आतंक के खिलाफ इस लड़ाई में रूस भारत के सबसे पक्के साथी के तौर पर सामने आया है। रूस ने आतंकवाद के मोर्चे पर भारत के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

रूस के इस ऐलान से आतंकवाद का पोषक पाकिस्तान और उसका हमदर्द चीन भी बेचैन हो जाएगा। भारत ने हाल ही में कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान के आतंकी और उसके सागिर्द खड़े सैन्य ठिकानों को मिसाइल हमले में तबाह कर दिया था। अब भारत के बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद विरोधी लड़ाई पर शुक्रवार को रूस के साथ व्यापक चर्चा की है। साथ ही अपने दोस्त रूस को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में पूर्ण जानकारी दी है।

भारतीय डेलीगेशन से मिलने के बाद रूस ने दिया बयान

भारतीय सांसदों के डेलीगेशन से मिलने के बाद रूस ने आतंक के खिलाफ जंग में भारत के साथ खड़े होने का वादा किया है। रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने भारतीय डेलीगेशन से मुलाकात के बाद यह ऐलान किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि रूसी अधिकारियों से मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर इस मुद्दे पर घनिष्ठ सहयोग बढ़ाने को लेकर भी इच्छा व्यक्त की गई। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की लोकसभा सदस्य कनिमोई के नेतृत्व में सांसदों का बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने के लिए पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में बृहस्पतिवार रात मास्को पहुंचा था।

रूस के साथ ब्रिक्स देश भी भारत के साथ

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ रूस ने बिना किसी समझौते के संयुक्त लड़ाई के लिए निर्णायक प्रतिबद्धता दोहराई है। क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर, मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स और एससीओ में इन मुद्दों पर घनिष्ठ सहयोग बढ़ाने की तत्परता व्यक्त की गई।’’ वह सभी भी भारत के साथ खड़े हैं। भारतीय सांसदों ने रूसी फेडरेशन एसेंबली (संसद) के सर्वदलीय सदस्यों के साथ एक बैठक में विचारों का विस्तृत आदान-प्रदान किया, जिसका नेतृत्व ‘ड्यूमा’ (निचले सदन) के अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्ष और लिबरल-डेमोक्रेटिक पार्टी के लियोनिद स्लटस्की ने किया।

रूस ने की पहलगाम हमले की निंदा

रूस स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक पोस्ट में कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम उपाध्यक्ष आंद्रेई डेनिसोव और रूसी संघ की फेडरेशन काउंसिल के अन्य सीनेटर से भी मुलाकात की। पोस्ट में कहा गया है, ‘‘रूसी पक्ष ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि रूस सभी रूपों में आतंकवाद के उन्मूलन के लिए भारत के साथ एकजुटता से खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में रूस और भारत की स्थिति साझा है। रूस और भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साथ हैं।’’ विदेश मंत्रालय के लिए स्टालिन द्वारा निर्मित स्मोलेंस्काया स्क्वायर इमारत में उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: बेनजीर भुट्टो की बेटी के काफिले पर हमला... सिंध में बढ़ा पाकिस्तान का विरोध !

यह भी पढ़ें: आतंक के खिलाफ भारत का करारा प्रहार...बहरीन-कतर से UAE तक सब साथ !

Tags :
Indian MP's DelegationMoscowOperation SindoorPakistan and ChinaRussia IndiaRussia With Indiaterrorismअंतर्राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article