नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

कर्तव्य पथ पर निकली उत्तरप्रदेश, दिल्ली, गुजरात समेत तमान राज्यों की झांकियां, देखें वीडियो

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान देशभर के राज्यों की खूबसूरत झांकियां दिखाई दीं। इन झांकियों के वीडियो भी सामने आए हैं।
02:47 PM Jan 26, 2025 IST | Vyom Tiwari
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान देशभर के राज्यों की खूबसूरत झांकियां दिखाई दीं। इन झांकियों के वीडियो भी सामने आए हैं।

Republic Day parade 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में खास उत्साह देखने को मिला। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य सम्मानित व्यक्ति शामिल हुए। इस परेड में देश के विभिन्न राज्यों की सुंदर झांकियां दिखीं, जैसे यूपी, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश और कई अन्य राज्य।

उत्तरप्रदेश ने दिखाई महाकुंभ की झलक

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हुई परेड में उत्तर प्रदेश की एक खास झांकी दिखाई गई। इस झांकी में 2025 के महाकुंभ की झलक दिखी, जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की सुंदरता को उजागर करती है। महाकुंभ को अब दुनिया भर में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता मिल चुकी है।

बिहार की झांकी में भगवान बुध रहे आकर्षण का केंद्र

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान बिहार की झांकी प्रदर्शित की गई। यह झांकी बिहार की ज्ञान और शांति की पुरानी परंपराओं को दर्शाती है। इसमें भगवान बुद्ध को ध्यान की मुद्रा में दिखाया गया है, जो शांति और सद्भाव के प्रतीक माने जाते हैं।

दिल्ली और पश्चिम बंगाल ने अपनी झांकी क्या दिखाया?

76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर दिल्ली और पश्चिम बंगाल की झांकियां दिखाई गईं। दिल्ली की झांकी भारत के लोगों की मिलजुल कर एक साथ आगे बढ़ने की इच्छाओं का प्रतीक है। वहीं, पश्चिम बंगाल की झांकी राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, वास्तुकला की खूबसूरती और कला की परंपराओं को प्रदर्शित करती है।

मध्य प्रदेश की झांकी में दिखा ये रंग 

मध्य प्रदेश की झांकी परेड में दिखाई गई, जिसमें श्योपुर जिले के कूनो नदी के किनारे स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के सफल पुनरुत्पादन को दिखाया गया।

झारखंड, हरियाणा, गोवा और उत्तराखंड की झांकी दिखी ये खासियत 

परेड में गोवा, उत्तराखंड, हरियाणा और झारखंड की झांकियां भी दिखाई दीं, जिन्हें देखकर दर्शकों में बहुत उत्साह था।

गुजरात और पंजाब ने दिखाई अपनी संस्कृति 

गुजरात और पंजाब के रंग भी परेड में नजर आए। पंजाब की झांकी राज्य की अद्भुत जड़ाऊ डिजाइन कला और समृद्ध हस्तशिल्प को दिखाती है। इसमें खूबसूरत जड़ाऊ डिजाइनों का बेहतरीन चित्रण है, जो एक सुंदर बैलों की जोड़ी से शुरू होता है, जो राज्य की कृषि संस्कृति का प्रतीक है।

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, त्रिपुरा लोगों का मोह लिया दिल 

कर्नाटक, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश की झांकियों ने भी लोगों का दिल जीत लिया।

 

यह भी पढ़े:

Tags :
Cultural HeritageCultural Heritage of IndiaHistorical ParadesIndia CultureIndia's Republic Day FloatsRepublic Day 2025republic day indiaRepublic Day ParadeState Floatsगणतंत्र दिवसगणतंत्र दिवस 2025गणतंत्र दिवस परेडगणतंत्र दिवस परेड 2025भारत की झांकियाँभारत संस्कृति

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article