कर्त्तव्य पथ पर दुनिया देखेगी भारत की ताकत, जानें इस 76वें गणतंत्र दिवस में क्या होगा ख़ास

Republic Day parade 2025 इस बार का गणतंत्र दिवस बहुत खास होने वाला है क्योंकि हमारे देश को संविधान लागू हुए 75 साल हो गए हैं।

Vyom Tiwari
Published on: 26 Jan 2025 9:55 AM IST
कर्त्तव्य पथ पर दुनिया देखेगी भारत की ताकत, जानें इस 76वें गणतंत्र दिवस में क्या होगा ख़ास
X
Republic Day parade 2025: आज देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश का नेतृत्व करेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस खास है, क्योंकि हम अपने संविधान के लागू होने के 75 साल पूरा होने का जश्न भी मना रहे हैं।

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में क्या होगा ख़ास?

•  इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, प्रबोवो सुबियांटो, इस बार भारत के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस बार सरकार का उद्देश्य 'जन भागीदारी' बढ़ाना है, और इसी वजह से करीब 10 हजार मेहमानों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। •  इस साल का थीम है 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास', जिसके तहत कर्तव्य पथ पर 31 झांकियां निकाली जाएंगी। एक खास बात यह होगी कि इस बार तीनों सेनाओं की झांकी, सशस्त्र बलों के बीच एकता और सहयोग का संदेश देगी। •  परेड में एक और नया बदलाव होगा, जब पहली बार 5000 कलाकार सांस्कृतिक प्रदर्शन करेंगे, जो पूरे कर्तव्य पथ पर होगा। यह परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और करीब 90 मिनट तक चलेगी। •  समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से होगी। इसके बाद, परेड की शुरुआत 300 सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा 'सारे जहां से अच्छा' गाने से होगी, जिसमें वे देश के विभिन्न हिस्सों से आए संगीत वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल करेंगे। •  परेड में इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बलों की एक 152 सदस्यीय मार्चिंग टुकड़ी और 190 सदस्यीय इंडोनेशियाई सैन्य बैंड भी शामिल होगा।

दिखेगी सेना की ताकत 

•  परेड के दौरान भारतीय सेना की ताकत और तकनीकी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें टी-90 (भीष्म) टैंक, बीएमपी-2 सरथ के साथ नाग मिसाइल प्रणाली, ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल, पिनाका मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम, आकाश हथियार प्रणाली, लाइट स्पेशलिस्ट वाहन (बजरंग) और पैदल सेना मोर्टार सिस्टम (ऐरावत) को दिखाया जाएगा। •  इस साल की झांकी का मुख्य विषय 'सशक्त और सुरक्षित भारत' है। इसमें स्वदेशी अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक, तेजस एमके II लड़ाकू विमान, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम और रिमोट से संचालित विमान के साथ भूमि, पानी और हवा में समन्वित ऑपरेशन का दृश्य पेश किया जाएगा। •  झांकी में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करेगी 'विकसित भारत की ओर सदैव अग्रसर' थीम पर एक विशेष प्रस्तुति, जिसमें भारत को खेलों में गौरव दिलाने वाले दिग्गजों को दिखाया जाएगा। इसमें सूबेदार मुरलीकांत पेटकर का नाम शामिल है, जिनकी कहानी पर बॉलीवुड फिल्म 'चंदू चैंपियन' बनी थी। उन्हें पद्म श्री पुरस्कार भी मिल चुका है। •  इसके अलावा, नारी शक्ति का प्रतीक भी देखा जाएगा, जहां तीनों सेनाओं की महिला अधिकारी इसमें हिस्सा लेंगी। कर्तव्य पथ पर मार्च करने वाली टुकड़ियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 148 सदस्यीय महिला मार्चिंग टुकड़ी भी शामिल होगी, जिसका नेतृत्व सहायक कमांडेंट ऐश्वर्या जॉय एम करेंगी। गणतंत्र दिवस समारोह हर साल 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाले बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम के साथ खत्म होता है।

यह भी पढ़े:

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story