नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

RBI Cuts Repo Rate: RBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में की कटौती, अब कम हो जाएगी आपकी EMI!

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की है। इसे 50 बेसिस पॉइंट घटा दिया है।
11:33 AM Jun 06, 2025 IST | Amit
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की है। इसे 50 बेसिस पॉइंट घटा दिया है।

RBI Cuts Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की है। इसे 50 बेसिस पॉइंट घटा दिया है। इस कटौती के बाद अब रेपो रेट 6 फीसदी से नीचे 5.50% पर आ गया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिन चली बैठक के बाद आज (शुक्रवार, 6 जून को) आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा की है।

RBI ने की रेपो रेट में कटौती

भारतीय रिजर्व बैंक की 4 जून से शुरू हुई मौद्रिक समिति (MPC) की दो दिवसीय बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी की बड़ी कटौती (RBI Cuts Repo Rate) का ऐलान किया है। इसके बाद अब रेप रेट घटकर 5.5 फीसदी पर आ गया है। आरबीआई की तरफ से पिछले 6 महीने में रेपो रेट में लगातार तीसरी कटौती है। इससे पहले इस साल फरवरी में 25 बेसिस प्वाइंट और उसके बाद फिर अप्रैल में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई थी। इसके बाद रेपो रेट 6 फीसदी पर आ गया था।

GDP वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ​​ने कहा, "इस वर्ष 2025-2026 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर (GDP growth rate) 6.5% रहने का अनुमान है, जो हमारे पहले के पूर्वानुमान के अनुसार जारी रहेगी, जिसमें पहली तिमाही 6.5%, दूसरी तिमाही 6.7%, तीसरी तिमाही 6.6% और चौथी तिमाही 6.4% रहेगी। जोखिम समान रूप से संतुलित हैं।"

रेपो रेट में कटौती से आम जनता को क्या लाभ होगा?

आरबीआई के इस फैसले (रेपो रेट में कटौती) से देश के करोड़ों आम लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। रेपो रेट में कटौती से अब उन्हें तुलनात्मक रूप से सस्ती ब्याज दरों पर होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन मिलेंगे। लोन सस्ता होने से लोगों की EMI भी घट जाएंगी, जिसके चलते वे अब अधिक बचत कर पाएंगे। इतना ही नहीं, आम लोग EMI में होने वाली बचत से अन्य चीजों के लिए ज्यादा खर्च कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: RCB विक्ट्री परेड में मौत पर CM सिद्धारमैया का बड़ा एक्शन, पुलिस कमिश्नर समेत इन अधिकारियों पर गिरी गाज!

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: ​कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिका में बताया ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' क्यों रखा गया?

 

Tags :
Business NewsBusiness News in HindiEMIGDP growth rateRBI Cuts Repo RateRBI Governor Sanjay MalhotraRBI MPC MeetingRBI Relief on Repo Rateआरबीआईआरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्राआरबीआई रेपो रेटरेपो रेटरेपो रेट कटौतीरेपो रेट न्यूज

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article