.
- होम
- नेशनल
- डिफेन्स
- बिजनेस
- Weather
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- राजनीति
- मनोरंजन
- क्राइम
- धर्म भक्ति
- टूरिज्म
- Ram Mandir
- हेल्थ & लाइफ स्टाइल
- शॉर्ट्स
- वीडियो
- Stories
- आईपीएल 2025
- चुनाव
+
Ratan Tata Hospitalised: भारतीय उद्योगपति और समाजसेवी रतन नवल टाटा (86) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें सोमवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां उनकी स्थिति को गंभीर बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, रतन टाटा को रात लगभग 12:30 से 1:00 बजे के बीच अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लाया गया। बताया जा रहा है कि उनका रक्तचाप बेहद कम हो गया था, जिससे उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उनके इलाज की जिम्मेदारी जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शारुख अस्पी गोलवाला के हाथ में है।
रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत के एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने टाटा समूह की बागडोर संभाली और इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी समाजसेवा और उद्योग में योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके नेतृत्व में कई नीतियों और योजनाओं ने न केवल टाटा समूह को बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचाया।
रतन टाटा की तबीयत के बारे में सुनकर उनके प्रशंसक और शुभचिंतक चिंतित हैं। टाटा परिवार के इस महत्वपूर्ण सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर लोगों में बेचैनी है। सोशल मीडिया पर कई लोग उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा का इलाज चल रहा है, और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर नहीं है, लेकिन डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें जल्द ही ठीक किया जा सके।
.