नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

राजस्थान: नहीं रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर डूडी, 62 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Rameshwar Dudi Passes Away: राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर डूडी का निधन हो गया। किसान नेता रामेश्वर डूडी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का शुक्रवार देर रात तकरीबन एक बजे निधन...
06:59 AM Oct 04, 2025 IST | Surya Soni
Rameshwar Dudi Passes Away: राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर डूडी का निधन हो गया। किसान नेता रामेश्वर डूडी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का शुक्रवार देर रात तकरीबन एक बजे निधन...

Rameshwar Dudi Passes Away: राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर डूडी का निधन हो गया। किसान नेता रामेश्वर डूडी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का शुक्रवार देर रात तकरीबन एक बजे निधन हो गया। रामेश्वर डूडी पश्चिम राजस्थान में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता माने जाते थे। उनके निधन से पूरे राजस्थान में शोक की लहर दौड़ गई।

लंबे समय से अस्वस्थ और कोमा में थे

किसान नेता और कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ और कोमा में थे। पिछले कुछ समय से उनकी तबियत ज्यादा ख़राब हो गई थी, जिसके बाद प्रदेश के तमाम बड़े नेता उनसे मिलने भी पहुंचे थे। कुछ दिन पहले ही डूडी को दिल्ली से बीकानेर लाया गया था। तब से उनकी हालत स्थिर थी। 62 वर्ष की उम्र में रामेश्वर डूडी ने शुक्रवार देर रात घर पर ही आखिरी सांस ली।

प्रधान से सांसद तक कुछ ऐसा रहा राजनीतिक सफर

रामेश्वर डूडी राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा नाम थे। रामेश्वर डूडी मूलत: नोखा के रायसर गांव के रहने वाले थे। उन्होंने विधानसभा से लेकर संसद तक राजस्थान के किसानों की आवाज उठाई। डूडी राजनितिक जीवन में पंचायत समिति प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक और सांसद के साथ विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। उनकी तबियत ख़राब होने के बाद नोखा सीट से उनकी पत्नी सुशीला डूडी विधायक चुनी गई।

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

Tags :
jat leader rameshwar dudikisan kesri rameshwar dudiRameshwar dudirameshwar dudi deathrameshwar dudi death newsRameshwar Dudi Passes Away

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article