Bihar Politics: पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, तेजस्वी यादव की पत्नी पर की विवादित टिप्पणी
Bihar Politics: बिहार विधानसभा की तारीखों का एलान होना बाकी है। लेकिन इससे पहले ही बिहार की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। बिहार की राजनीति में राजद के एक पूर्व विधायक का बयान काफी चर्चा में बना हुआ है। बता दें बिहार के राजद से पूर्व विधायक रहे राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी पर एक विवादित टिप्पणी की है। उनका एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूर्व विधायक राजबल्लभ के इस बयान पर बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है।
तेजस्वी यादव की पत्नी पर विवादित टिप्पणी
तेजस्वी यादव की पत्नी पर की गई विवादित टिप्पणी से बिहार में बवाल मचा हुआ है। राजद से पूर्व विधायक रहे राजबल्लभ यादव ने एक सभा को संबोधित करते तेजस्वी यादव की पत्नी पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने तेजस्वी यादव की शादी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें हरियाणा या पंजाब से शादी करने की क्या जरूरत थी, जबकि यादव समाज में ही योग्य लड़कियां थीं। उन्होंने यह भी कहा कि “लड़की लाना था कि जर्सी गाय लाना था”, जो कि सीधा-सीधा तेजस्वी की पत्नी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी थी।
RJD कार्यकर्ताओं में जोरदार गुस्सा
तेजस्वी यादव की पत्नी पर की गई इस विवादित टिप्पणी से RJD कार्यकर्ताओं में जोरदार गुस्सा है। राजद के पूर्व विधायक कौशल यादव ने कहा कि यह बयान न सिर्फ तेजस्वी यादव के परिवार का अपमान है, बल्कि पूरे नारी समाज का भी अपमान है। RJD कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर कहा कि जब तक राजबल्लभ यादव अपनी टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगते, उनका विरोध जारी रहेगा।
राजबल्लभ की पत्नी इस समय राजद से विधायक
राजबल्लभ का विवादों से पुराना नाता रहा है। इस समय उनकी पत्नी राजद से ही विधायक है। ऐसे में अपनी ही पार्टी के प्रमुख नेता के खिलाफ विवादित टिप्पणी से बिहार की राजनीति गरमा गई है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल की महिला कार्यकर्ताओं ने राजबल्लभ यादव के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
भी पढ़ें:
रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा? डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की जल्द होगी मुलाकात