राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, शादी के बाद रची गई साजिश, सोनम का राज से वादा- 'मैं विधवा बनकर तुमसे करूंगी शादी'
Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, राजा रघुवंशी के हत्या की साजिश शादी के 5 दिन बाद ही राजा रघुवंशी के हत्या की साजिश रची गई थी। फिलहाल पुलिस सोनम से पूछताछ में जुटी है। पुलिस एक-एक राज उगलवाने के प्रयास में है। इसी बीच राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं।
सोनम के चैट से सनसनीखेज खुलासे
राजा रघुवंशी हत्याकांड में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सोनम के चैट से सनसनीखेज (Indore Raja Raghuvanshi Murder Case ) खुलासे हुए हैं। शादी के बाद सोनम को पति राजा रघुवंशी का करीब आना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था। सोनम ने राज कुशवाहा के साथ चैट में लिखा था कि उसका पति राजा उसके करीब आ रहा है, जो उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। शादी के पहले से ही सोनम राजा रघुवंशी से दूरी बनाने लगी थी। बताया जा रहा है कि, राज को अपना जीवनसाथी बनाने के लिए ही उसने राजा को मारने के लिए राज कुशवाहा के साथ मेघालय जाने का प्लान बनाया था।
सोनम का राज से वादा- 'विधवा बनकर करूंगी शादी'
बता दें कि, राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। परिवार में खुशियां ही खुशियां थीं, सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन, पुलिस के अनुसार 16 मई को सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रच ली थी। इसके बाद सोनम ने राज को शादी के 5वें दिन कहा कि राजा को खत्म कर देते हैं। पूरी कहानी को लूट और मर्डर बता देंगे। सोनम ने राज से कहा था, "अगर एक बार मैं विधवा हो गई तो पिताजी अपनी विधवा बेटी की शादी तुमसे कर सकते हैं।" ये बात सुन कर राज कुशवाहा भी सोनम की बात में आ गया।
सोनम के पिता के यहां काम करता था राज
जानकारी के मुताबिक, सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा, सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी की एक छोटी सी प्लाईवुड फैक्ट्री है। राज कुशवाहा सोनम के पिता के यहां काम करता था। सोनम अक्सर अकाउंट्स और स्टाफ मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियों को निभाने के बहाने फैक्ट्री आती रहती थी। इसी बीच दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और करीब 5 महीने पहले दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन, शातिर सोनम को पता था कि उसके पिता दिल के मरीज हैं ऐसे में अगर वो राज कुशवाहा से शादी करने की बात अपने पिता से करती है तो उसके पिता इसके लिए राजी नहीं होंगे। फिर क्या था सोनम ने राजा की विधवा बनकर राज से शादी करने का प्लान बनाया। इस प्लान में उसका प्रेमी राज भी भागीदार बन गया।
मर्डर के इरादे से चुनी थी दूर की ट्रिप
सोनम ने जानबूझकर मर्डर के लिए दूर की लोकेशन का ट्रिप (Raja Raghuvanshi Murder Case) चुना था। फिलहाल सोनम ने गाजीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। अब उसे मेघालय पुलिस शिलॉन्ग लेकर जा रही है। बता दें कि सोनम और राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में धूमधाम से हुई थी। दोनों 20 मई को मेघालय के लिए रवाना हुए और 23 मई को लापता हो गए। बताया जा रहा है कि सोनम ने 23 मई को ही राजा की हत्या करवा दी थी।
ये भी पढ़ें: सोनम ने ही करवाई थी पति राजा रघुवंशी की हत्या? इंदौर कपल केस में मेघालय पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें: शिलांग जाने का है प्लान, तो वहां की इन 5 जगहों को जरूर करें लिस्ट में शामिल