मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, बोनस को दी मंजूरी
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने एक बार फिर रेलवे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्र सरकार ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस को मंजूरी दी। त्योहारी सीजन से पहले कर्मचारियों को मोदी सरकार ने ये बड़ी सौगात दी। 24 सितंबर को रेलवे कर्मचारियों के लिए उत्पादकता-आधारित बोनस को मंजूरी दे दी। पिछले साल भी मोदी सरकार ने रेल कर्मचारियों के लिए बोनस को मंज़ूरी दी थी।
मोदी सरकार ने 1,866 करोड़ के बोनस को दी मंजूरी
बता दें मोदी सरकार हर वर्ग का विशेष ध्यान रखती है। अब रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह बोनस उनके 78 दिनों के वेतन के बराबर है।
रेलवे के इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस..
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिवाली और छठ पूजा से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में 10.91 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का ऐलान किया है। इस पैसों का भुगतान रेलवे कर्मचारी जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेक मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, रेलवे मंत्रालय के कर्मचारी और अन्य ग्रुप के कर्मचारियों को किया जाएगा।
बिहार को मिली बड़ी सौगात
इसके साथ ही बिहार को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मोदी कैबिनेट ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया तक रेलवे की डबल लेन को मंजूरी दी है। जिस पर 2,192 करोड़ रुपया खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'अब तक यह सिंगल लाइन थी, जिसकी क्षमता सीमित थी।
ये भी पढ़े:
GST में बदलाव से बड़ी राहत, 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध
भारतीय शेयर बाजार में बड़ी बढ़त, सेंसेक्स में 287 अंक की बढ़ोत्तरी
.