नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, इन अधिकारियों पर गिरी गाज, 25 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के रथ के सामने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई।
10:45 AM Jun 29, 2025 IST | Amit
ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के रथ के सामने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई।

Puri Jagannath Rath Yatra Stampede: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया है। पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई है। यहां भगवान जगन्नाथ के रथ को स्पर्श करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। इस दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और करीब 50 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगदड़ की घटना रविवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच बताई जा रही है। इस मामले प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़ी कार्रवाई की है।

DM-SP का तबादला, 2 अफसर सस्पेंड

बता दें कि, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपने दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ आपात बैठक बुलाई। बैठक में मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर जगन्नाथ भक्तों से माफी भी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यह लापरवाही अक्षम्य है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रथ यात्रा में मची भगदड़ में सुरक्षा में भारी चूक को देखते हुए पुरी के SP विनीत अग्रवाल और DM सिद्धार्थ शंकर स्वैन का फौरन तबादला कर दिया गया है। पिनाक मिश्रा पुरी के नए पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो वर्तमान में ADG क्राइम के पद पर हैं। इसके अलावा, खुर्दा के कलेक्टर चंचल राणा को पुरी का नया DM नियुक्त किया गया है।

मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने इसे 'अक्षम्य लापरवाही' करार देते हुए मामले की प्रशासनिक जांच के आदेश भी दिए हैं। मामले की जांच विकास आयुक्त की निगरानी में कराई जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

घायलों में 6 की हालत गंभीर

जिला कलेक्टर सिद्धार्थ एस स्वैन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि घटना सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुई है। जब सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के पास एकत्र हुए थे। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जबकि कुछ घायल (Puri Jagannath Rath Yatra Stampede) हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान बोलागढ़ की बसंती साहू और बाली पटना के प्रेमकांत मोहंती और प्रवती दास के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

Puri Jagannath Rath Yatra Stampede

ऐसे में मची थी भगदड़?

बताया जा रहा है कि, घटना शरधाबली के पास, श्री गुंडिचा मंदिर के सामने हुई है। उस समय रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। दर्शन के समय भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। इसी दौरान लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ लोग जमीन पर गिर पड़े और भगदड़ मच गई। भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं को फौरन 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है। बता दें कि, हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए पुरी रथ यात्रा में पहुंचते हैं। रथ यात्रा के दौरान भगवान को श्रीमंदिर से बाहर लाकर श्री गुंडिचा मंदिर तक ले जाया जाता है, जहां वे कुछ दिन विश्राम करते हैं। इसी रथ यात्रा के बीच यह हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें:  Tatkal Ticket Rules: तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव, धांधली पर लगाम कसने की तैयारी में रेलवे!

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कबूलनामा, PAK को भारत की खुफिया जानकारी दे रहा चीन

Tags :
Jagannath Rath YatraJagannath Rath Yatra 2025Jagannath Rath Yatra NewsJagannath Rath Yatra UpdatePuri Jagannath Rath Yatra StampedeRath Yatra NewsRath Yatra StampedeSri Gundicha TempleSri Gundicha Temple Puriपुरी रथ यात्रापुरी रथ यात्रा में भगदड़भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राभगवान जगन्नाथ रथ यात्रारथ यात्रा में भगदड़

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article