संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव, कई गाड़ियों में लगाई आग

संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वे फिर से शुरू हुआ है, लेकिन इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

Girijansh Gopalan
Published on: 24 Nov 2024 12:33 PM IST
संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव, कई गाड़ियों में लगाई आग
X
उत्तर प्रदेश में संभल जिले की शाही जामा मस्जिद का आज रविवर (24 नवंबर) को फिर सर्वे शुरू हुआ है। लेकिन इसी दौरान सर्वे का विरोध शुरू हो गया था। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया है। बता दें कि सर्वे के दौरान दोनों पक्षों के लोग वहां पर मौजूद थे, लेकिन जब सर्वे से जुड़े अधिकारी मस्जिद के अंदर पहुंचे थे, उसके बाद मस्जिद के बाहर मौजूद भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

शाही जामा मस्जिद का सर्वे

संभल जिले में शाही जामा मस्जिद का सर्वे शुरू होने के बाद भीड़ ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के ऊपर पथराव करना शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों के इस हंगामे के बाद मस्जिद के सर्वे को रोका गया है। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। इसके साथ ही भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है।

मस्जिद के बाहर नारेबाजी

बता दें कि सर्वे के लिए टीम 7.30 बजे शाही जामा मस्जिद पहुंच गई थी। लेकिन कुछ देर बाद ही भीड़ आई और नारेबाजी शुरू हुई थी। इसके बाद टीम ने उन्हें समझाया और फिर अंदर लेकर गई थी। इसके बाद फिर से भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर दिया और पथराव शुरू कर दिया था। जिसके बाद मस्जिद कमेटी की टीम और पुलिस ने लोगों को समझाते हुए उन्हें हिदायत भी दी थी। लेकिन पुलिस के समझाने के बावजूद कुछ प्रदर्शनकारी पथराव शुरू कर दिये थे। जानकारी के मुताबिक इस समय मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में लेकर फिर से सर्वे शुरू हो गया है।

क्या है मामला

बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन द्वारा संभल के सिविल जज की अदालत में मस्जिद के मंदिर होने का दावा करके याचिका दायर किया था। जिसके बाद 19 नवंबर को स्थानीय पुलिस और मस्जिद की प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में इसी तरह का सर्वेक्षण किया गया था। बता दें कि हिंदू पक्ष द्वारा अदालत में हरिहर मंदिर बताये जाने के बाद कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए संभल मस्जिद के सर्वे के आदेश दिया था।

आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई तय

पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर निगरानी कर रही है। भड़काऊ या विवादित पोस्ट करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इस तरह की पोस्ट से अशांति फैल सकती है। इसलिए टीम को निगरानी पर लगाया हुआ है।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story