नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

खराब मौसम बना बाधा, पीएम मोदी का दौरा रद्द, फिर भी सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर जोश बरकरार

पीएम नरेंद्र मोदी सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ समारोह में नहीं पहुंचे, वर्चुअल संबोधन में साझा की विकास यात्रा की उपलब्धियां
02:05 PM May 29, 2025 IST | Rajesh Singhal
पीएम नरेंद्र मोदी सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ समारोह में नहीं पहुंचे, वर्चुअल संबोधन में साझा की विकास यात्रा की उपलब्धियां

PM Narendra Modi: खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्किम दौरा रद्द हो गया। इस वजह से पीएम मोदी सिक्किम के राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के समारोह के लिए गंगटोक नहीं जा पाए। इसके बजाय उन्होंने बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिक्किम के लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, 'आज का ये दिन बीते 50वर्षों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का है। आपने इतना बढ़िया कार्यक्रम आयोजित किया है। खुद मुख्यमंत्री इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए काफी ऊर्जा के साथ लगे रहे। (PM Narendra Modi)मैं आप सभी को सिक्किम राज्य के 50वर्ष होने की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।'

वर्चुअली जुड़े पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के गंगटोक में दौरे को लेकर तैयारियां चल रही थीं, लोग भी उनकी रैली के लिए पहुंच चुके थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से पीएम वहां नहीं पहुंच पाए। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ पीएम मोदी वर्चुअली जुड़े। उन्होंने सिक्किम के राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के समारोह हिस्सा लिया। इस दौरान डाक टिकट जारी किया गया।

कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का वर्चुअल ही शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में नामची जिले में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला 500 बिस्तरों वाला नया जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के सांगाचोलिंग, पेलिंग में पैसेंजर रोपवे और गंगटोक जिले के सांगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी शामिल हैं।

'एक्ट ईस्ट' के संकल्प पर 'एक्ट फास्ट' की सोच के साथ काम कर रहे'

पीएम मोदी ने कहा, '50 वर्षों में सिक्किम... प्रकृति के साथ प्रगति का मॉडल बना। बायोडायवर्सिटी का बहुत बड़ा बागीचा बना। शत-प्रतिशत ऑर्गेनिक स्टेट बना। कल्चर और हेरिटेज की समृद्धि का प्रतीक बनकर सामने आया। 2014 में सरकार में आने के बाद मैंने कहा था 'सबका साथ-सबका विकास'। भारत को विकसित बनाने के लिए देश का संतुलित विकास बहुत जरुरी है। इसी भावना के तहत, बीते दशक में हमारी सरकार, नॉर्थ ईस्ट को विकास के केंद्र में लाई है। हम 'एक्ट ईस्ट' के संकल्प पर 'एक्ट फास्ट' की सोच के साथ काम कर रहे हैं।

'जहां सड़कें नहीं बन सकती वहां रोपवे बनाए जाएं'

सिक्किम राज्य की 50 वीं वर्षगांठ के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पिछले 10 वर्षों में सिक्किम में करीब 400 किलोमीटर के नए नेशनल हाइवे बने हैं। गांवों में सैकड़ों किलोमीटर नई सड़कें बनी हैं। अटल सेतु बनने से सिक्किम की दार्जिलिंग से कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। हमारा प्रयास है कि जहां सड़कें नहीं बन सकती वहां रोपवे बनाए जाएं। सिक्किम में एडवेंचर और स्पोर्ट्स टूरिज्म की भी बहुत संभावनाएं हैं। हमारा सपना है सिक्किम को कॉन्फ्रेंस टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म और कॉन्सर्ट टूरिज्म का भी हब बनाया जाए। मैं चाहता हूं कि दुनिया के बड़े बड़े कलाकार गंगटोक की वादियों में आकर परफॉर्म करें और दुनिया कहे कि अगर कहीं प्रकृति और संस्कृति साथ-साथ हैं तो वो हमारा सिक्किम है।

यह भी पढ़ें:

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा, मरीज बढ़े 1200 से ज्यादा, 12 मौतें दर्ज…स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट पर

पाक में ब्रह्मोस की तबाही देख…टॉरस मिसाइल मांगने लगे जेलेंस्की, जर्मनी ने कर दिया मना, उधर पुतिन ने क्या खेला कर दिया?

Tags :
Golden Jubilee IndiaModi Speech HindiPM Narendra ModiSikkim CelebrationSikkim Event NewsSikkim Golden Jubileeइंडिया न्यूज़पीएम मोदी अनुपस्थितिपीएम मोदी संदेशपीएम मोदी सिक्किमप्रधानमंत्री मोदीभारत विकासभारत सरकारमोदी वर्चुअल स्पीचवर्चुअल संबोधनसिक्किम 50वीं वर्षगांठसिक्किम जश्नसिक्किम राज्यसिक्किम विकाससिक्किम समाचार

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article