• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

देश सेवा के 24 गौरवशाली साल, गुजरात मॉडल से विकसित भारत विज़न तक- प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi 24 Years Journey: मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 24 वर्ष पूरे कर लिए। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मोदी के सीएम से तीसरी बार...
featured-img

PM Modi 24 Years Journey: मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 24 वर्ष पूरे कर लिए। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मोदी के सीएम से तीसरी बार पीएम बनने तक का सफर बेहद खास रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पिछले 11 सालों में अपने सफल गुजरात मॉडल को ही राष्ट्र के विकास का आधार बनाने में जुटे हैं। 7 अक्टूबर, 2001 को उन्होंने गुजरात में मुख्यमंत्री का पद संभाला था। तब से लेकर आज तक देश के विकास को खूब पंख लगे हैं। इस दौरान भारत को विश्वपटल पर एक ख़ास पहचान मिली हैं।

PM Modi 24 Years Journey

‘गुजरात मॉडल’ की देशभर में चर्चा

बता दें 2001 में भूकंप की त्रासदी से गुज़र रहा था। इस बीच नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। गुजरात में पीएम मोदी के सामने कई बड़ी चुनौती थी। नरेंद्र मोदी ने गुजरात को देश का औद्योगिक और विकास का केंद्र बनाया। ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ के तहत नरेंद्र मोदी ने गुजरात को निवेश का हब बना दिया था। इसके साथ ज्योतिग्राम योजना से हर गांव में रौशनी हुई। तो सरदार सरोवर परियोजना ने सौराष्ट्र और कच्छ की तस्वीर बदल दी। उन्होंने सीएम रहते हुए जिस तरीके से गुजरात के विकास को पंख लगाए उसे देशभर में 'गुजरात मॉडल’ के नाम से जाना गया।

PM Modi 24 Years Journey

सशक्त नेतृत्व, स्पष्ट दृष्टि, दृढ़ संकल्प 

मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 2001 से 2014 तक 13 वर्षों तक प्रदेश का नेतृत्व किया, इस दौरान अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिले। जनशक्ति, जलशक्ति, ज्ञानशक्ति, ऊर्जाशक्ति और रक्षाशक्ति के पाँच स्तंभों पर आधारित उनकी नई सरकार का मॉडल गुजरात के विकास का एक स्तंभ बन गया है। नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, स्पष्ट दृष्टि, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास ने न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के लोगों को दृढ़ संकल्पित होकर निर्णायक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

PM Modi 24 Years Journey

कोविड-19 में दुनिया ने माना भारत का लोहा

प्रधानमंत्री मोदी पिछले 11 वर्षों से देश की सेवा में दिन-रात लगे हैं। उन्होंने अपने इस कार्यकाल में विश्वपटल पर भारत को एक ख़ास पहचान दिलाई। एक समय था जब भारत कई चीज़ों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहता था, लेकिन जब पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से भय के माहौल में जी रही थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देख-रेख में कोविड-19 का जो असरदार प्रबंधन किया गया, उसकी मिसाल मिलनी मुश्किल है। भारत ने पूरी दुनिया में कोविड के टीके भेजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

PM Modi 24 Years Journey

जल मंदिर से बना दिया जल शक्ति मंत्रालय

देश में पानी की समस्या वर्षों से चली आ रही थी। देश के कई राज्यों में पानी को लेकर हालात पहले काफी विकट थे। इसमें गुजरात राज्य का नाम भी शामिल था। लेकिन साल 2001 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के सीएम बने तो उन्होंने पानी की समस्या को सबसे प्राथमिक रूप में रखा। उन्होंने जल मंदिर की अवधारणा के तहत गुजरात में पारंपरिक जल स्रोतों, निकायों, खास कर बावड़ियों का जीर्णोद्धार बड़े पैमाने पर कराया गया। इसके बाद जब उन्होंने प्रधनमंत्री का पद संभाला तो दूसरे कार्यकाल में पहली बार जल शक्ति मंत्रालय बनाया गया।

आतंकवाद को करारा जवाब

पाकिस्तान ने हमेशा से आतंकवाद को पनाह दी। पहले आतंकवादी अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाकर नापाक हरकत को अंजाम देते हुए हमला कर देते थे। लेकिन पिछले 11 सालों में देश की भारत की सैन्य ताकत काफी मजबूत हो गई हैं। 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक ने पूरी दुनिया को दिखाया कि अब भारत आतंकवाद को करारा जवाब देगा। पहलगाम हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया को बता दिया ये नया भारत है जो घर में घुसकर मारता है।

PM Modi 24 Years Journey

पिछले 11 सालों में सपने जो हकीकत में बदले

जीएसटी ने ‘एक देश, एक कर’ की अवधारणा को साकार किया। हाल ही में जीएसटी में देश की जनता को बड़ी राहत मिली। इसके अलावा पिछले 11 सालों में सपने जो हकीकत में बदले.. स्वच्छ भारत मिशन, सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, जल है-तो कल है, खेलो इंडिया, एक भारत–श्रेष्ठ भारत, एक पेड़ मां के नाम, वोकल फॉर लोकल, जय जवान–जय किसान–जय विज्ञान–जय अनुसंधान, आत्मनिर्भर भारत और हर घर तिरंगा अभियान से देश को एक नई दिशा दिखाई।

PM Modi 24 Years Journey

नरेंद्र मोदी- चार बार मुख्यमंत्री और तीसरी प्रधानमंत्री

7 अक्टूबर 2001 की तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी गई हैं। ये वो दिन था जब नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली। उसके बाद गुजरात की जनता से उनका ऐसा जुड़ाव हुआ कि पूरी चार उनको मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया। इसके बाद देशभर में उनकी विशेष पहचान बनी। नरेंद्र मोदी 12 साल से ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने के बाद उनको 26 मई, 2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली। इसके बाद 30 मई, 2019 को वे दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। साल 2024 को उन्होंने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ के इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश के धार में पीएम मोदी की विशाल जनसभा, बोले- घर में घुसकर मारता है नया भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कितनी है कुल संपत्ति? जानकर आप रह जाएंगे दंग

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज