PM Modi Croatia Visit: क्रोएशिया जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, जानिए ये दौरा क्यों है महत्वपूर्ण?
PM Narendra Modi Croatia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन में ताबड़तोड़ बैठकों के बाद क्रोएशिया दौरे पर हैं। यह तीन देशों की उनकी यात्रा का तीसरा और अंतिम पड़ाव है। कनाडा से पहले प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस गए थे, जहां उन्हें वहां का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था। बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री (PM Modi Meeting in Croatia) हैं। आखिर प्रधानमंत्री के क्रोएशिया दौरे के क्या मायने हैं, आइए विस्तार से जानते हैं।
क्रोएशिया दौरे का मकसद
बता दें कि, क्रोएशिया एक हजार से अधिक आइलैंड, 5.5 किलोमीटर लम्बी चीन जैसी ग्रेट वॉल और हंगरी-जॉर्डन से भी छोटा और खूबसूरत देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्रोएशिया दौरे का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के अलावा, भारत और क्रोएशिया (PM Narendra Modi Croatia Visit) के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बनाना है। इसके अलावा इस दौरे का उद्देश्य यूरोपीय संघ के साथ सहयोग बढ़ाना भी है, क्योंकि क्रोएशिया यूरोपीय संघ का सदस्य है और इस पीएम मोदी की इस यात्रा से भारत और यूरोपीय संघ के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
क्रोएशिया से दोस्ती भारत के लिए कई मायनों में अहम
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत की विदेश नीति में यूरोप के प्रति बढ़ती प्राथमिकता को भी दर्शाती है। यही वजह है कि पीएम मोदी इस देश के ऐतिहासिक यात्रा पर हैं। क्रोएशिया के साथ मजबूत संबंध (India croatia friendship) भारत को यूरोप में अपनी स्थिति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को और प्रभावी बनाने की भी कोशिश है। यही वजह है कि वैश्विक कूटनीति में यूरोप के छोटे, लेकिन रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण देशों से संबंध मजबूत करना भारत की अब प्राथमिकता बन चुका है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री क्रोएशिया के दौरे पर हैं।
यूरोपीय संघ और नाटो का सदस्य है क्रोएशिया
क्रोएशिया भले ही छोटा देश (PM Modi in Croatia) है, लेकिन रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। बता दें कि, क्रोएशिया यूरोपीय संघ (EU) और नाटो (NATO) का सदस्य है। भारत के लिए EU देशों के साथ रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करना बेहद जरूरी है। दरअसल, क्रोएशिया बाल्कन क्षेत्र में स्थित है, जो यूरोप और पश्चिम एशिया के बीच का सेतु है। वैसे तो क्रोएशिया की कई खासियत है उनमें से एक यह भी है कि दुनिया का सबसे छोटा शहर क्रोएशिया के इस्ट्रिया क्षेत्र में स्थित है। यहां लगभग 20 लोग ही रहते हैं।
प्रधानमंत्री का क्रोएशिया आना हमारे लिए सम्मान की बात: प्रवासी भारतीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्रोएशिया यात्रा पर भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, "ऐसा लग रहा है कि पूरा देश यहां (प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए) आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। भारत 'विश्व गुरु' बनने की राह पर है। यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया आ रहे हैं।"