नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को पीएम मोदी का संदेश, भारत आइए, काशी-अयोध्या का दर्शन कीजिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया दौरे पर हैं जहाँ उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत आने का न्योता दिया।
09:49 PM Nov 17, 2024 IST | Girijansh Gopalan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया दौरे पर हैं जहाँ उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत आने का न्योता दिया।
featuredImage featuredImage
pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय नाइजीरिया के दौरे पर हैं. पीएम मोदी अफ्रीकी देश पहुंचकर भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया और भारत में महाकुंभ, काशी और अयोध्या आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर यह मेरी पहली नाइजीरिया यात्रा है, लेकिन मैं अकेला नहीं आया हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ भारत के मिट्टी की महक लेकर आया हूं और करोड़ों भारतीयों की तरफ से शुभकामनाएं लेकर आया हूं।

नाइजीरिया के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित

पीएम मोदी ने कहा कि आपकी प्रगति पर हर भारतवासी का सीना चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि मेरा तो 56 इंच चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार यहां स्वागत हुआ है, वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि मुझे नाइजीरिया के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया है, ये सिर्फ मोदी का सम्मान नहीं है, ये सम्मान भारत के करोड़ों लोगों का है। उन्होंने कहा कि ये सम्मान आप सभी का है, यहां रह रहे भारतीयों का हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत ही नम्रतापूर्वक यह सम्मान आप सभी को समर्पित करता हूं।

भारतीयों की हुई तारीफ

पीएम मोदी ने कहा कि नाइजीरिया की प्रगति में आपके योगदान की बार बार तारीफ सुनकर मेरा माथा गर्व से उंचा हो गया था। उन्होंने कहा कि जैसे घर का कोई सदस्य बहुत उंचा पहुंच जाता है, तो उसके मां-बाप और रिश्तेदार को गर्व होता है, उसी तरह मुझे भी गर्व का अनुभव हुआ है। आपने नाइजीरिया को अपना दिल भी दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि नाइजीरिया के लोग 40-60 वर्ष के लोग हैं, उन्हें किसी ना किसी भारतीय शिक्षक ने पढ़ाया होगा। यहां भारतीय डॉक्टर हैं, जो यहां के नागरिकों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी से भी बहुत पहले किशनचंद चेलाराम जी यहां आए थे, तब ये कोई नहीं जानता था कि उनकी कंपनी नाइजीरिया के सबसे बड़े बिजनेस हाउस में से एक बन जाएगी।

नाइजीरिया तक पहुंचा योग

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है। आप लोगों ने नाइजीरिया में भारतीय संस्कृति को जो गौरव दिलाया है, वह हर तरफ दिखाता है. यहां के लोगों में योग लगातार प्रचलित हो रहा है। यहां के नेशनल टीवी पर योग का एक साप्ताहिक प्रोग्राम दिखाया जाता है। यहां नाइजीरिया में हिंदी भी बहुत प्रचलित हो रही है. भारत की फिल्मों से दोस्ती होना भी स्वाभाविक है।

500 साल बाद बना प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अयोध्या में 500 साल बाद प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना है। वहीं प्रवासी भारतीय दिवस, महाकुंभ और गणतंत्र दिवस पर आप सभी अपने परिवार के साथ भारत आएं। ये यात्रा आपके जीवन की अमूल्य याद बन कर जाएगा।

Tags :
AyodhyaIndian CommunityKashiModi's visitNarendra Modi's visitNigeriaPM ModiPM Narendra Modiअयोध्याकाशीनरेंद्र मोदी की यात्रानाइजीरियापीएम नरेंद्र मोदीपीएम मोदीभारतीय समुदायमोदी का दौरा

ट्रेंडिंग खबरें