नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

पीएम मोदी का शारदा सिन्हा के बेटे से फोन पर संपर्क, हर संभव मदद का आश्वासन

पीएम मोदी का शारदा सिन्हा के बेटे से फोन पर संपर्क, हर संभव मदद का आश्वासन
11:59 AM Nov 05, 2024 IST | Girijansh Gopalan
पीएम मोदी का शारदा सिन्हा के बेटे से फोन पर संपर्क, हर संभव मदद का आश्वासन
शारदा सिन्हा

बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा इस वक्त नई दिल्ली के एम्स में आईसीयू में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक बीते 4 नवंबर को उनकी स्तिथि बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी स्वास्थ्य स्थिति जानने के लिए उन्हें फोन किया था। अंशुमन ने बताया कि उनकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

छठ लोकगीत

छठ महापर्व की शुरूआत आज यानी 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुकी है। छठ महापर्व की जब भी बात होती है, तो शारदा सिन्हा के गीतों के बिना ये अधूरा सा लगता है। शारदा सिन्हा ने छठ महापर्व के लिए अनेको लोकगीत लिखे हैं, जिसे लोग पसंद करते हैं। छठ के घाट पर आपको अक्सर शारदा सिन्हा की आवाज सुनने को मिल जाती है। क्योंकि उनके गीतों को सबसे अधिक पसंद किया जाता है।

हेल्थ अपडेट

शारदा सिन्हा को लेकर बीते 24 घंटे से कई तरह की अफवाहों को फैलाया जा रहा है। लेकिन उनके बेटे अंशुमन ने उनकी असल स्थिति के बारे में बताया है। अंशुमन सिन्हा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया, इस बार यह सच्ची खबर है, मां वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने लोगों से प्रार्थना जारी रखने की अपील करते हुए कहा, बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वह लड़कर बाहर आ सकें। इसी बीच पीएम मोदी ने भी शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा से फोन पर बात की है।

पीएम मोदी ने जाना हेल्थ अपडेट

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा की चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने उनके बेटे अंशुमान सिन्हा को फोन किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके इलाज के लिए हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया है। अंशुमान सिन्हा ने पुष्टि की कि वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

छठ का गीत भी हुआ रिलीज

अंशुमन ने बताया है कि वह डॉक्टर से मिलकर आए हैं। उन्होंने बताया कि अचानक उनकी स्थिति बिगड़ी है। शारदा सिन्हा पिछले कुछ दिनों से एम्स में भर्ती हैं। उन्होंने वहीं से आस्था के महापर्व छठ का एक नया गीत 'दुखवा मिटाईं छठी मईया' का ऑडियो सॉन्ग रिलीज किया था।

Tags :
chhath geetchhath ke geetchhath puja geetsharda sinhasharda sinha healthsharda sinha latest newssharda sinha newssharda sinha news todayशारदा सिन्हाशारदा सिन्हा का निधन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article