• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा, पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन यानी आज राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विस्तार से चर्चा हो रही हैं। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व पर लोकसभा में होने वाली चर्चा की...
featured-img

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन यानी आज राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विस्तार से चर्चा हो रही हैं। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व पर लोकसभा में होने वाली चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर लोकसभा में चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस को घेरा है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े तक कर दिए।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा

वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर लोकसभा में चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। ये उसका तुष्टीकरण की राजनीति को साधने का ये तरीका था। तुष्टीकरण की राजनीति के दबाव में कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे के लिए झुकी। इसलिए कांग्रेस को एक दिन भारत के बंटवारे के लिए भी झुकना पड़ा था।'

आपातकाल हमारे इतिहास का एक काला अध्याय: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सदन में कहा, 'जब वंदे मातरम् के 100 साल हुए थे, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। भारत के संविधान का गला घोंट दिया गया था। आपातकाल हमारे इतिहास का एक काला अध्याय था। अब हमारे पास वंदे मातरम् की महानता को पुनर्स्थापित करने का अवसर है। मेरा मानना ​​है कि इस अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।'

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने क्या कहा..?

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण और सत्ताधारी दल के विचारों पर सवाल खड़े करते हुए गोगोई ने कहा कि आज वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत से अलग एक राजनीतिक नारे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ग्रामोफोन का जिक्र किया, लेकिन आजादी से पहले पंपलेट और प्रिंट होकर प्रकाशित दस्तावेजों की मदद से भी वंदे मातरम का प्रसार हुआ।

सत्ताधारी दल हर चीज की मिल्कियत चाहता है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने इस चर्चा में भाग लिया। उन्होंने सत्तारुढ़ खेमे पर आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल हर चीज की मिल्कियत चाहता है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम ने लाखों लोगों को एकजुट करने का काम किया है। प्रतिबंधों के बावजूद ये राष्ट्रीय गीत लोगों के दिलों में रहा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी आजादी के आंदोलन में भाग ही नहीं लिया, वे वंदे मातरम की अहमियत क्या जानेंगे।

ये भी पढ़ें:

भारत आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, देखें कैसा रहेगा उनका पूरा शेड्यूल

एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, पीएम मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज