नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

लश्कर-ए-तयबा के एक विंग TRF ने किया ये आतंकी हमला, जानिये किस तरह से करता है ये स्क्वाड काम?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला हुआ जिसमें 26 लोगों को मार दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां हमले की जांच कर रही हैं।
01:23 PM Apr 23, 2025 IST | Vyom Tiwari

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आतंकियों ने यहां 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मारे गए लोगों में दो विदेशी पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति भी शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक यह हमला पाकिस्तान की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के आतंकियों ने इस कायराना हमले को अंजाम दिया।

इस हमले का मकसद बेगुनाह लोगों को निशाना बनाकर दहशत फैलाना था। पाकिस्तान ने इसके लिए लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे प्रतिबंधित संगठनों का इस्तेमाल किया है। अब ये संगठन छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर लोगों पर हमला कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम में हमले से पहले पूरी तैयारी की गई थी। पहले इलाके की रेकी की गई और फिर पूरी प्लानिंग के साथ हमला किया गया।

श्रद्धालुओं और पर्यटकों के मन में डर फैलाने की कोशिश

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले एक और हमला हुआ है, जिससे ऐसा लग रहा है कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के मन में डर फैलाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले सोनमर्ग में भी ऐसा ही एक हमला हो चुका है।

अब शक जताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे TRF यानी द रेसिस्टेंस फ्रंट का 'फाल्कन स्क्वॉड' हो सकता है। ये स्क्वॉड उन लोगों को निशाना बनाता है जिन्हें पहले से चुन लिया गया हो, फिर हमले के बाद जंगलों या ऊँचे इलाकों में जाकर छिप जाता है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि फाल्कन स्क्वॉड को हाल ही में एडवांस हथियारों की बड़ी खेप मिली है, जिनका अब हमलों में इस्तेमाल हो रहा है। फिलहाल एनआईए की टीम जम्मू-कश्मीर पहुँच चुकी है और हर जगह सख्त निगरानी रखी जा रही है।

फाल्कन स्क्वॉड नाम का एक ग्रुप जोड़ता है सदस्य 

इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के अनुसार, फाल्कन स्क्वॉड नाम का एक ग्रुप सोशल मीडिया के ज़रिए अपने नए मेंबर जोड़ रहा है। ये ग्रुप 'हिट एंड रन' यानी हमला करो और भाग जाओ वाली रणनीति पर काम करता है। इसमें कुछ ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) भी इनकी मदद करते हैं।

बताया जा रहा है कि फाल्कन स्क्वॉड दरअसल TRF से जुड़ा हुआ है, और TRF लश्कर-ए-तैयबा का ही एक दूसरा रूप है। लश्कर के बड़े लीडर अब खुद इस तरह के हमलों का प्लान बना रहे हैं और उनके लिए सीधे आदेश भी दे रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच अब NIA करने वाली है। दिल्ली से कुछ सीनियर अधिकारी हाल ही में सोनमर्ग गए थे, और अब वे पहलगाम पहुंचने वाले हैं।

 

यह भी पढ़े:

Tags :
Amarnath Yatra 2025Jammu Kashmir TerrorKashmir violenceLashkar-e-TaibaLashkar-e-Taiba AttackNIA InvestigationPahalgam attackpahalgam Terror AttackPakistan Backed TerrorismPakistan Terror PlanTerrorist attack NewsTRF Falcon Squadअमरनाथ यात्रा 2025अमरनाथ यात्रा हमलाआतंकवादएनआईए जांचकश्मीर में हमलाकश्मीर हिंसाजम्मू-कश्मीर आतंकी हमलापहलगाम आतंकी हमलापहलगाम हमलापाकिस्तान की साजिशलश्कर हमलालश्कर-ए-तैयबा

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article