नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

दिल्ली समेत ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, अब इन शहरों में चलेगी शीतलहर

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के लोग कड़ाके की सर्दी झेल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली से शिमला तक का तापमान लगभग एक जैसा हो गया है।
11:21 PM Dec 19, 2024 IST | Shiwani Singh

राजधानी दिल्ली एक तरफ जहां प्रदूषण का दंश झेल रही है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के लोग कड़ाके की ठंड झेल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली से शिमला तक का तापमान लगभग एक जैसा हो गया है। हिमाचल के शिमला में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि दिल्ली में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ श्रीनगर में इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई है, जिसमें पारा माइनस 6 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

नलों में जम गया पानी

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को -6.0 डिग्री सेलिस्यस तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। तापमान शून्य से नीचे जाने के कारण कुछ जलस्रोत और नलों में पानी जमा हुआ पाया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 दिसंबर को यहां पर बादल छाए रहेंगे और कुछ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

ठंड की चपेट में पंजाब

इसी प्रकार पंजाब और हरियाणा में भी लोग कड़ाके की ठंड का समाना कर रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार- पंजाब के बठिंडा ठंड की चपेट में रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

शीतलहर की चेतावनी

कड़ाके की ठंड के साथ-साथ मौसम विभाग ने कुछ शहरों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार- 19 से 23 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर या फिर गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है। 19 और 20 दिसंबर को पंजाब के कुछ इलाकों में, 19 से 25 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टस्तान में और 19 से 21 दिसंबर के दौरान हरियाणा-चंडीगढ़ और 22 और 23 दिसंबर को पश्चमी राजस्थान, 19 को सौराष्ट्र और कच्छ में शीतलहर बनी रहने की संभावना है।

इसके अलावा 19, 20 और 22-24 दिसंबर को पंजाब-हरियाणा, 20 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में देर रात और सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:

Tags :
Cold wave alertCold wave in major citiesDelhi newsDelhi temperature dropdelhi weather updatehind first newsNorth India cold waveNorth India shiversweather forecastWinter weather newsदिल्ली ठंडदिल्ली ठंड न्यूजदिल्ली तापमानदिल्ली मौसममौसम

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article