'निशा और उसके कजिन्स' फेम विभु राघव का कैंसर की वजह से हुआ निधन, अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मां

बीती रात टीवी एक्टर विभु राघव का कैंसर की वजह से निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में उनकी मां फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं।

Pooja
Published on: 3 Jun 2025 4:40 PM IST
निशा और उसके कजिन्स फेम विभु राघव का कैंसर की वजह से हुआ निधन, अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मां
X
'निशा और उसके कजिन्स' फेम फेमस टीवी एक्टर विभु राघव का 2 जून की रात को निधन हो गया। इस खबर से उनके परिवार के साथ-साथ फैंस को भी सदमा लगा है। दरअसल, विभु कैंसर की स्टेज 4 में थे। हालांकि, वह यग जंग हार गए। 3 जून को उनका अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें वह एक्टर शामिल हुए।

विभु की मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

हाल ही में, विभु के अंतिम संस्कार से सामने आए एक वीडियो में उनकी मां फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं। बेटे की मौत का गम उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। हालांकि, सब उन्हें संभालते हुए दिखे, लेकिन उन्हें देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विभु राघव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये स्टार्स

विभु के अंतिम संस्कार में टीवी के कई बड़े एक्टर्स शामिल हुए, जिनमें मोहित मलिक, नकुल मेहता, मोहसिन खान, अनेरी वजानी और अंजलि आनंद का नाम शामिल है। इस दौरान, हर कोई बेहद दुखी और उदास दिखा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख हर कोई विभु के परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा है।

विभु राघव के टीवी शोज

विभु राघव कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। दरअसल, वह पिछले काफी सालों से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थे और अपने करियर के दौरान उन्होंने ‘निशा और उसके कजिन्स,’ ‘सुवरीन गुग्गल,’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे टीवी शो में काम किया। ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story