नीना गुप्ता ‘मेट्रो इन दिनों’ के प्रमोशनल इवेंट में शॉर्ट ड्रेस पहनने पर हुईं ट्रोल, नेटिजन ने लिखा- 'उम्र की हदें पार'

'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोशनल इवेंट से नीना गुप्ता का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह शॉर्ट ड्रेस पहने दिखीं। इसके लिए वह ट्रोल हो गई हैं।

Pooja
Published on: 3 Jun 2025 7:47 PM IST
नीना गुप्ता ‘मेट्रो इन दिनों’ के प्रमोशनल इवेंट में शॉर्ट ड्रेस पहनने पर हुईं ट्रोल, नेटिजन ने लिखा- उम्र की हदें पार
X
नीना गुप्ता बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं, जिन्होंने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। हालांकि, 'बधाई हो' से उनके करियर को एक नई उड़ान मिली थी। फिलहाल, वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में, वह एक ऐसे ही प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थीं। हालांकि, अपने आउटफिट की वजह से वह ट्रोल हो गईं।

शॉर्ट ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं नीना गुप्ता

बता दें कि हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म मेट्रो इन दिनों के प्रमोशन के लिए नीना गुप्ता पूरी स्टारकास्ट के साथ एक इवेंट में पहुंची थीं। सारा अली खान और फातिमा सना शेख भी उनके साथ थीं। सामने आई झलकियों में नीना को ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग श्रग कैरी की थी। पोनीटेल और लाइट मेकअप में नीना अच्छी लग रही थीं। समर वेदर के लिहाज से उनका आउटफिट भी परफेक्ट था। हालांकि, 65 पार होने के बाद शॉर्ट ड्रेस पहनने पर वह ट्रोल हो गईं।
View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

वीडियो में नीना को सारा और फातिमा संग पोज देते हुए देखा गया। हालांकि, नेटिजंस को उनका ड्रेसिंग सेंस रास नहीं आया। उन्हें ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''आप सलवार पहनना भूल गईं।'' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ''कैसी ड्रेस पहनी है, उम्र की सारी हदें पार।''

नीना गुप्ता के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

नीना गुप्ता जल्द ही 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सारा व फातिमा के अलावा आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, अली फजल, कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं। फिल्म 4 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके बाद, वह अपनी पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' के पार्ट 4 में दिखाई देंगी। यह भी जुलाई में दस्तक देने वाली है।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story