नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Muslim Man Accepts Hinduism: आंतकी घटना के बाद मुस्लिम युवक ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म, आन मोहम्मद से बना गया 'संजू'

Muslim Man Accepts Hinduism: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना ने जबलपुर के एक युवक की सोच को इस कदर झकझोर दिया कि युवक ने अपना धर्म परिवर्तित कर लिया।
10:45 PM May 03, 2025 IST | Pushpendra Trivedi

Muslim Man Accepts Hinduism: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना ने जबलपुर के एक युवक की सोच को इस कदर झकझोर दिया कि युवक ने अपना धर्म परिवर्तित कर लिया। आन मोहम्मद खान, जो अब संजू के नाम से जाने जाते हैं। आन मोहम्मद ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया और अपनी प्रेमिका सृष्टि से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में शादी की। रांझी क्षेत्र के निवासी आन मोहम्मद खान ने इस्लाम छोड़ते हुए अपना नाम संजू रखा और राम मंदिर में गंगाजल पीकर विधिवत पूजन-अर्चना की।

हिंदू रीति से की शादी

संजू और सृष्टि, दोनों जबलपुर के रांझी क्षेत्र के निवासी हैं। आन मोहम्मद सिलाई मशीन की मरम्मत का काम करता है, जबकि सृष्टि टाइपिंग सीखने के लिए पास में आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध की शुरुआत हुई, जो पिछले तीन सालों से चल रहा था। हालांकि, उनके परिवारों और समाज की ओर से इस रिश्ते का विरोध किया गया, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

संजू और सृष्टि ने पहले एसडीएम के समक्ष कोर्ट मैरिज की, जिसके बाद राम मंदिर में हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। इस शादी में लड़की के माता-पिता के साथ बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। विवाह के समय पुरोहित ने मंत्र उच्चारण के साथ दोनों को गंगाजल पिलाया और संजू ने सृष्टि की मांग में सिंदूर भरा और जयमाला पहनाई।

इस्लाम छोड़ अपनाया सनातन

लड़की की मां ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक लड़का कोर्ट के सामने खड़े होकर हिंदू धर्म नहीं अपनाता, वे इस विवाह को स्वीकार नहीं करेंगे। इस पर संजू ने खुले तौर पर धर्म परिवर्तन कर विवाह को सामाजिक और धार्मिक स्वीकृति दी। उसने कहा कि देश में हो रही आतंकी घटनाओं से उसका मन व्यथित था और उसे मुस्लिम पहचान के कारण कई बार शर्मिंदगी महसूस होती थी। ऐसे में जब सृष्टि ने समाज से लड़कर उससे विवाह करने का निर्णय लिया तो यह उसका भी कर्तव्य था कि वह हिंदू धर्म अपनाकर इस रिश्ते को पूरी स्वीकार्यता दे।

सृष्टि ने बताया कि उनके प्रेम संबंध की जानकारी पहले से ही सबको थी। लेकिन, परिवार की तरफ से इस रिश्ते का विरोध किया जा रहा था। दोनों ने भागकर विवाह करने का फैसला लिया। आज मंदिर में उनके विवाह के साक्षी सभी बन रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि संजू ने बिना किसी दबाव या जोर-जबरदस्ती के धर्म परिवर्तन किया।

यह भी पढ़ें: UPI: अब पलक झपकते ही पेमेंट...खुश हो जाएंगे यूजर ! UPI में 16 जून से क्या बदलाव?

यह भी पढ़ें: Pahalgam: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अंगोला भी साथ...! PM मोदी का आतंक पर कड़ा प्रहार?

Tags :
hindu girl married muslim man in jabalpurjabalpur muslim man marries hindu girlMP NewsMuslim Man Accepts Hinduismmuslim man converted in hinduismmuslim youth accept hiduismmuslim youth converted to hinduismआन मोहम्मद बन गया संजूमध्यप्रदेश न्यूज़मध्यप्रदेश न्यूज हिंदीमुस्लिम युवक ने अपनाया हिंदू धर्ममुस्लिम युवक ने छोड़ा इस्लाम

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article