नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

इस्लामिक राज: भारत में 300 साल तक मुगलों का शासन, जानिए कहां-कहां था दबदबा

भारत में मुगलों ने करीब 300 साल तक राज किया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा और किन देशों में इस्लामिक शासन रहा? बाबर से लेकर बहादुर शाह जफर तक, जानिए पूरी कहानी।
12:55 PM Mar 27, 2025 IST | Girijansh Gopalan

जब भी भारत के इतिहास की बात होती है, तो मुगलों का जिक्र जरूर आता है। मुगल वंश की शुरुआत बाबर ने 1526 में की थी और ये साम्राज्य 1857 तक चला। यानी लगभग 300 साल तक भारत पर मुगलों ने राज किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत ही नहीं, कई और देशों में भी इस्लामिक शासन रहा है? चलिए, जानते हैं कि भारत के अलावा किन देशों में इस्लामिक राज रहा और मुगलों का इतिहास क्या है।

भारत में मुगलों की एंट्री कैसे हुई?

मुगलों की जड़ें तुर्किस्तान, उजबेकिस्तान और तजाकिस्तान से जुड़ी हैं। बाबर, जो कि मुगल वंश का संस्थापक था, उसकी जड़ें भी तैमूर और चंगेज खान से जुड़ी हुई थीं। 12 साल की उम्र में ही बाबर को तुर्किस्तान के फरगना राज्य का शासक बना दिया गया था। लेकिन बाद में उसे वहां से हटा दिया गया और उसने अफगानिस्तान की तरफ रुख किया। अफगानिस्तान में अपने पैर जमाने के बाद बाबर ने भारत पर हमला करने की योजना बनाई। 1526 में उसने इब्राहिम लोदी को पानीपत की लड़ाई में हरा दिया और दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ भारत में मुगल शासन की शुरुआत हुई।

मुगलों का भारत पर राज

मुगल एक मुस्लिम शासक थे और उन्होंने एक ऐसे देश पर राज किया जहां हिंदू बहुसंख्यक थे। हालांकि, उन्होंने कई हिंदुओं को अपने शासन में वरिष्ठ पदों पर भी नियुक्त किया। मुगलों के शासनकाल में कला, संस्कृति और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में काफी बदलाव आए। भारत में इस्लामिक शासन की शुरुआत 8वीं शताब्दी में हुई थी, लेकिन मुगलों ने इसे और ज्यादा मजबूत किया। मुगल साम्राज्य का विस्तार भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान तक भी था। यानी जिस दौर में मुगलों का राज था, उस वक्त दक्षिण एशिया का बड़ा हिस्सा उनके नियंत्रण में था।

भारत के अलावा कहां-कहां था इस्लामिक राज?

भारत में मुगलों के राज के अलावा कुछ और देश भी इस्लामिक शासन का हिस्सा रहे हैं। इनमें तुर्किस्तान, उजबेकिस्तान और तजाकिस्तान जैसे देश शामिल हैं। 16वीं और 17वीं शताब्दी में मुगलों ने भारत और पाकिस्तान के बड़े हिस्से पर शासन किया। ये तुर्क और सुन्नी मुसलमान थे, जिन्होंने इस्लामिक संस्कृति और प्रशासन को काफी मजबूती दी।

मुगल कौन थे?

जब मुगल भारत आए, तब ‘मुगल’ नाम की कोई जाति नहीं थी। लेकिन जिसने भी मुगलों के साथ रिश्ता जोड़ा, वह मुगल कहलाने लगा। धीरे-धीरे यह एक कम्युनिटी में बदल गई। उस दौर में पाकिस्तान अलग देश नहीं था, इसलिए मुगलों ने वहां भी राज किया।

कितने मुगल बादशाहों ने किया शासन?

मुगल साम्राज्य में कुल 19 बादशाह हुए, जिन्होंने बारी-बारी से शासन किया। इनमें बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं। औरंगजेब के बाद मुगलों की ताकत धीरे-धीरे कम होती गई और 1857 में आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को अंग्रेजों ने सत्ता से हटा दिया।

मुगलों का भारतीय संस्कृति पर असर

मुगलों ने भारत में सिर्फ शासन ही नहीं किया, बल्कि यहां की संस्कृति को भी प्रभावित किया। मुगल काल में कई बेहतरीन इमारतें बनीं, जिनमें ताजमहल, लाल किला और कुतुब मीनार शामिल हैं। इसके अलावा, कला और संगीत को भी इस दौर में काफी बढ़ावा मिला।

ये भी पढ़ें:मौलाना का अद्भुत ज्ञान, कहा- मीटर पर लिख दो ये शब्द, कम हो जाएगा बिजली बिल, देखें Video

Tags :
AkbarBabarFriendly Tags: Islamic RuleIndia HistoryIslamic KingsIslamic RulersMughal EmpireMughal HistoryMughals in IndiaMuslim Ruleअकबरअनुकूल टैग: इस्लामी शासनइस्लामी राजाइस्लामी शासकबाबरभारत का इतिहासभारत में मुगलमुगल इतिहासमुगल साम्राज्यमुस्लिम शासन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article