नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

16 साल में पहली बार ऐसा! मानसून केरल पहुंचने को तैयार, अगले 24 घंटे में बदल जाएगा मौसम का मिजाज!

अगले 24 घंटे में केरल पहुंचेगा मानसून, 16 साल बाद बनने जा रहा अनोखा रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
02:01 PM May 24, 2025 IST | Rajesh Singhal
अगले 24 घंटे में केरल पहुंचेगा मानसून, 16 साल बाद बनने जा रहा अनोखा रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Monsoon Alert: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। केरल में अगले 24 घंटों में मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है और ये तय समय से करीब एक हफ्ता पहले है। इतना ही नहीं, बीते 16 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है जब मानसून इतनी जल्दी केरल में दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस बार बारिश तेज़ होगी और पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, (Monsoon Alert)पिछली बार केरल में मानसून इतनी जल्दी साल 2001 और 2009 में पहुंचा था, जब ये 23 मई को आया था। इस बार भी यही रिकॉर्ड दोहराया जा रहा है। आम तौर पर केरल में मानसून 1 जून को आता है, लेकिन इस बार यह 24 मई के आसपास पहुंच रहा है।

केरल, कर्नाटक...गोवा में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने केरल, तटीय कर्नाटक और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. तेज़ हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती हैं। 29 मई तक इन इलाकों में तेज़ बारिश और तूफानी हवाएं चल सकती हैं। गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, और लोगों से नदियों-झरनों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भी एक दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसकी वजह से रत्नागिरी, दापोली और मुंबई में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। यहां भी हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश...तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर भारत में भी मानसून से पहले की हलचल शुरू हो चुकी है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश के आसार हैं। अगर पूर्वी भारत की बात करें तो बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बिहार में तो हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से चलने की उम्मीद है। ओडिशा में 24 से 29 मई के बीच भारी बारिश की संभावना है।

मानसून की दस्तक से खेती और गर्मी दोनों को राहत!

इस वक्त देशभर में तापमान बढ़ा हुआ था, लेकिन मानसून की जल्दी दस्तक से अब गर्मी से राहत मिलेगी. साथ ही, किसानों के लिए भी ये अच्छी खबर है क्योंकि खेती की शुरुआत में ही अच्छी बारिश से फसल का भरोसा बढ़ जाता है। इस बार मानसून का मूड बदला हुआ है। केरल से शुरू होकर देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका असर दिखने लगा है। मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत है और लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान नहीं, भारत के 3 सबसे खतरनाक दुश्मन जिन्होंने 42 हजार करोड़ का बड़ा नुकसान पहुंचाया!

अंबानी-अडानी की बड़ी छलांग: अरबपतियों की लिस्ट में मचाई हलचल, ब्लूमबर्ग इंडेक्स में मारी बाजी!

Tags :
Climate UpdateHeavy rainfallHistoric Monsoonimd alertKerala MonsoonMonsoon 2025Monsoon AlertMonsoon ForecastRain AlertRecord MonsoonSouthwest Monsoonweather newsweather updateकेरल बारिशकेरल में मानसूनमानसून अलर्टमानसून की शुरुआतमानसून रिकॉर्डमौसम का हालमौसम विभाग

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article