पीएम मोदी अपनी कुवैत यात्रा के बाद लौटे दिल्ली, जाने किन मुद्दों पर हुई चर्चा और क्या रहा इसमें ख़ास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पूरी करके रविवार रात दिल्ली वापस लौट आए हैं। इस यात्रा के दौरान, भारत और कुवैत के बीच सहयोग और विकास के नए अवसरों की शुरुआत हुई।
कुवैत की ऐतिहासिक और सफल यात्रा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत की ऐतिहासिक और सफल यात्रा खत्म हो गई है। अब वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।Thank you Kuwait! This visit was historic and will greatly enhance our bilateral relations. I thank the Government and people of Kuwait for their warmth. I also thank the PM of Kuwait for the special gesture of coming to the airport for the see-off. pic.twitter.com/2WPKwPtXkT
— Narendra Modi (@narendramodi) December 22, 2024
A historic & successful visit to Kuwait concludes!
PM @narendramodi emplanes for New Delhi. pic.twitter.com/x99WOZLF1u — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) December 22, 2024
कुवैत के अमीर के साथ पीएम मोदी ने की अहम मुद्दों पर चर्चा
मोदी जी ने अपनी यात्रा के दौरान देश के प्रमुख नेताओं के साथ अहम बातचीत की। उन्होंने कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स, फिनटेक, बुनियादी ढांचे और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। एक्स पर पोस्ट करते हुए मोदी जी ने कहा, "हमारे देशों के बीच गहरे संबंधों के चलते हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक स्तर पर बढ़ाया है और मुझे उम्मीद है कि आगे हमारी दोस्ती और भी मजबूत होगी।" इसके अलावा, मोदी जी ने कुवैत के प्रधानमंत्री अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह और क्राउन प्रिंस सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ भी बातचीत की, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती प्रदान करना था।Held fruitful discussions with HH Sheikh Ahmed Abdullah Al-Ahmed Al-Sabah, the Prime Minister of Kuwait. Our talks covered the full range of India-Kuwait relations, including trade, commerce, people-to-people ties and more. Key MoUs and Agreements were also exchanged, which will… pic.twitter.com/dSWV8VgMb8
— Narendra Modi (@narendramodi) December 22, 2024
कुवैत के सर्वोच्च सम्मान से पीएम मोदी हुए सम्मानित
कुवैत ने प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अपना सबसे बड़ा सम्मान – ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर’ प्रदान किया। शनिवार को मोदी ने कुवैत में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित किया और भारतीय श्रमिकों के शिविर का दौरा किया। कुवैत में भारतीय समुदाय सबसे बड़ा है, जिसकी संख्या एक करोड़ से अधिक है। यह खाड़ी देश भारत का एक प्रमुख व्यापारिक साझेदार है, और वित्तीय वर्ष 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 10.47 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया है। यह भी पढ़े:يشرفني أن أحظى بوسام مبارك الكبير من صاحب السمو أمير دولة الكويت الشيخ مشعل الأحمد الجابر الصباح. وأهدي هذا التكريم إلى شعب الهند وإلى الصداقة القوية بين الهند والكويت. pic.twitter.com/jhfmtGn032
— Narendra Modi (@narendramodi) December 22, 2024


